{"_id":"5c3d7a66bdec22737361ab08","slug":"four-award-to-haryana-for-beti-bachao-beti-padhao-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान’, हरियाणा को मिलेंगे 4 पुरस्कार, एक राज्य 3 जिला स्तरीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान’, हरियाणा को मिलेंगे 4 पुरस्कार, एक राज्य 3 जिला स्तरीय
Tue, 15 Jan 2019 11:46 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
beti padhao beti bachao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में राष्ट्रीय कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सफलतापूर्वक अभियान चल रहे हैं। इसी के चलते हरियाणा को चार पुरस्कार के लिए चुना गया है। विभिन्न श्रेणियों में एक पुरस्कार ओवरऑल हरियाणा को मिलेगा, जबकि तीन पुरस्कार तीन जिलों को मिलेंगे। ये पुरस्कार आगामी 24 जनवरी को ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इनमें एक राज्यस्तरीय और तीन जिलास्तरीय पुरस्कार शामिल हैं।
हरियाणा प्रदेश को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘सर्वांगीण सहायता, मार्गदर्शन, मॉनिटरिंग व लक्ष्य को हासिल करने’ की श्रेणी के तहत सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा के तीन जिलों को भी इस कार्यक्रम में सराहनीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें करनाल जिला को ‘इफेक्टिव कम्यूनिटी एंगेजमेंट’ श्रेणी, झज्जर जिला को ‘एनेबलिंग गर्ल चाइल्ड एजुकेशन’ की श्रेणी में तथा कुरुक्षेत्र जिला को ‘पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को सही ढ़ंग से लागू करने’ की श्रेणी में चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 24 जनवरी को ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ मनाया जा रहा है, जिसका विषय ‘उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों का सशक्तिकरण’ है। इस दौरान अभियान में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले 5 राज्यों व संघीय प्रदेशों तथा देश के 25 जिलों को ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।