फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Accused in Sidhu Moosewala murder case will presented in Mansa court 

Sidhu Moosewala: शार्प शूटर फौजी और केशव समेत चार आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर, लॉरेंस को अमृतसर कोर्ट लेकर आई पंजाब पुलिस

Wed, 06 Jul 2022 07:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 07:23 AM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड देते समय कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आरोपियों की मेडिकल जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए।  

विज्ञापन
Four Accused in Sidhu Moosewala murder case will presented in Mansa court 
मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों का मेडिकल मानसा अस्पताल में करवाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी शूटर प्रियव्रत फौजी, केशव, कशिश व दीपक को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार सुबह करीब चार बजे पुलिस मानसा पहुंची। जहां सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद दोपहर को उन्हें मानसा की अदालत में पेश किया गया जहां से सभी को 13 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

 
इन चारों को मानसा के सीआईए स्टाफ में रखा गया है। यहां पहले से ही गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन शूटरों को खरड़ ले जाकर लॉरेंस बिश्नोई के सामने बिठाकर पूछताछ भी की जाएगी। जग्गू भगवानपुरिया का छह जुलाई को रिमांड खत्म करने के बाद उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में मानसा पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रियव्रत फौजी, केशव, कशिश, दीपक सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। उनका अन्य साथी अजय अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। प्रियव्रत फौजी व कशिश हरियाणा के निवासी हैं। केशव बठिंडा का रहने वाला है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले प्रियव्रत फौजी व कशिश को गुजरात के कच्छ और मुंद्रा पोर्ट से गिरफ्तार किया था। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट क्षेत्र से 19 साल के शूटर अंकित सेरसा को भी काबू किया है। इसके साथ ही शूटरों की मदद करने वाले सचिन भिवानी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अदालत में पेश होगा लॉरेंस बिश्नोई
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                राणा कंडोवालिया हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर कोर्ट लाया गया है।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed