{"_id":"bc28e2ca46e53e0c73de81efc560419d","slug":"foundation-stone-of-modi-brand-brick-cleared-by-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"और चंडीगढ़ मेयर ने नींव से निकलवा दिए 'मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और चंडीगढ़ मेयर ने नींव से निकलवा दिए 'मोदी'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास के नाम पर भाजपा के राजनीतिक खेल में कांग्रेस ने भी दस्तक दे दी।
विज्ञापन
सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर की नींव में भाजपा ने मोदी ब्रांड की ईंटें रखवाई थीं, जिसे मेयर हरफूलचंद्र कल्याण के कहने पर बुधवार को हटवा दिया गया।
मेयर ने कहा कि यह निगम की प्रॉपर्टी है और भाजपा ने इसका गलत इस्तेमाल किया है। मेयर ने कहा कि कम्युनिटी सेंटर की फाउंडेशन के लिए तो आरसीसी वर्क किया जाना है और यहां ईंटों की तो कोई जरूरत भी नहीं थी।
गौरतलब है कि मंगलवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर के पुनर्निमाण के लिए नींव पत्थर रखा जाना था। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने यहां नींव में मोदी नाम की ईंटें लगवाई थी। वहीं, जोशी ने कहा कि ईंटों का इस्तेमाल केवल पूजा के लिए किया गया था।
विज्ञापन