फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foundation Day Special - Target to increase research and infrastructure in PEC : Dr. Baldev Setia

स्थापना दिवस विशेष- पेक में शोध और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना लक्ष्य : डॉ बलदेव सेतिया

Wed, 20 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day Special - Target to increase research and infrastructure in PEC : Dr. Baldev Setia
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य शोध को अधिक से अधिक बढ़ाना और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना है। इंफ्रास्ट्रक्टर में शिक्षकों और छात्रों के लिए परिसर में ही आवास उपलब्ध करवाने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन से वार्ताएं चल रही हैं। वहीं शोध को बढ़ाने के लिए एमटेक और पीएचडी शोधार्थियों के साथ बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को गुणवत्ता शोध कर अधिक से अधिक शोध पत्र लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए पॉलिसी भी बनाई गई है।
विज्ञापन

पेक निदेशक डॉ. सेतिया ने बताया कि देशभर में पेक के छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा सिविल सर्विसेज में भी पेक के छात्र परचम लहरा रहे हैं। पेक एलुमनी गामिनी सिंगला ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में हाल ही में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं पेक के चार अन्य छात्रों ने भी टॉप रैंक हासिल की थी। पेक के साइंटिस्ट डॉ. संजीव कुमार और डॉ. कमल कुमार अपने शोध के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में चुने गए हैं। संस्थान के छात्र, शिक्षक और साइंटिस्ट विभिन्न सरकारी एंजेंसियों के जरिए प्राप्त फंड से शोध प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिजाइन, इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ाना पीयू का लक्ष्य
दुनियाभर के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में पीयू के शिक्षक शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. रेणु विग ने बताया कि स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार दुनियाभर के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पीयू के 26 शिक्षक शामिल हैं। इसमें वैज्ञानिकों के शोध पत्रों के आधार पर टॉप वैज्ञानिकों का चयन किया गया था। पीयू अपने इस रिसर्च के कल्चर को आगे भी बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। इसके अलावा पीयू अभी विद्यार्थियों और शिक्षकों में डिजाइन, इनोवेशन और स्टार्ट-अप कल्चर को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इसके लिए केमिकल साइंसेज, फार्मास्युटिकल साइंसेज, बायोलॉजिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज को प्री इंक्युबेशन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रेणु विग ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स वर्ष 2021-22 में स्टेट यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं सत्र 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में लगातार खेलों में मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी पीयू के खिलाड़ी अपने नाम कर रहे हैं। इनोवेशन के क्षेत्र में सुविधाएं देने के लिए सेंटर फॉर इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट पार्टनरशिप प्रोग्राम, टेक्नोलॉजी एनेबलिंग सेंटर, सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, बायोनेस्ट, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च, सॉफिस्टिकेटेड अनालिटिकल इंस्ट्रमेंटेंशन फेसिलिटी एंड डिजाइन इनोवेशन सेंटर आदि पीयू में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed