फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fortuner collided with a motorcycle, two injured including a woman

Chandigarh News: फार्च्यूनर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, महिला समेत दो जख्मी

Wed, 06 Sep 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fortuner collided with a motorcycle, two injured including a woman
जीरकपुर। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक फॉर्चूनर कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके चलते मोटरसाइकल चालक व उसके पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मोटरसाइकिल चालक दीपक कुमार निवासी ठोल कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, लड़की का नाम महक बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी किसी रसूखदार व्यक्ति की है क्योंकि गाड़ी में व्यक्ति के साथ गनमैन भी मौजूद था।पुलिस जब वह मौके पर पहुंची तो फॉर्च्यूनर खड़ी थी लेकिन कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। जांच अधिकारी परमदीप ने बताया कि घायलों के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed