फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fortis Hospital death case, Anil vij wrote a letter to CM

फोर्टिस प्रबंधन पर FIR न होने से गुस्साए स्वास्थ्य मंत्री, सीएम को लिखा पत्र

Tue, 12 Dec 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Fortis Hospital death case, Anil vij wrote a letter to CM
Anil Vij
दिल्ली के द्वारका की मासूम आद्या की मौत के लिए जिम्मेदार फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के खिलाफ पुलिस के नरम रुख पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मोर्चा खोल दिया है। डॉ. बडेरा कमेटी की पचास पन्नों की जांच रिपोर्ट के बावजूद गुरुग्राम पुलिस द्वारा अस्पताल के मात्र एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से विज खफा हैं। फोर्टिस प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज न होने से विज पुलिस की कार्यप्रणाली से इतना भड़क गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख डाला।
विज्ञापन


उन्होंने पूरे मामले में पुलिस की लीपापोती को पत्र में खुलकर उजागर किया है, साथ ही सीएम से मामले में हस्तक्षेप करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विज यहीं नहीं रुके उन्होंने सीपी गुरुग्राम से भी पुलिस कार्रवाई को लेकर फोन पर बात की और नाराजगी जताई। इसके बाद सीपी ने अभी तक हुई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा कर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन


उधर अस्पताल की लीज रद करने के मामले में मुख्यमंत्री ने हुडा के अधिकारियों की कमेटी बना दी है। यह कमेटी इस मामले में अपनी रिपोर्ट देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विज को सीएम ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : विज

Fortis Hospital death case, Anil vij wrote a letter to CM
Gurugram Fortis hospital - फोटो : File Photo
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आद्या की मौत और करीब 16 लाख रुपये का बिल थमाने की जांच रिपोर्ट में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर अन्य आपराधिक धाराएं एफआईआर में जोड़ी जाएंगी। फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ पहले ही एफआईआर संख्या 639 दर्ज की जा चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी स्तर का क्यों न हो।

सीपी गुरुग्राम ने और धाराएं जोड़ने का दिया भरोसा
स्वास्थ्य मंत्री के कड़े रुख के बाद सीपी गुरुग्राम ने और आपराधिक धाराएं जोड़ने का भरोसा दिया है। उनमें दवाइयों के अधिक रेट, फर्जी हस्ताक्षर, सही एंबुलेंस उचित समय पर उपलब्ध न कराना, प्लेटलेट्स पर ओवर चार्जिंग, आईएमए तथा एमसीआई के नियमों की अनदेखी, उपचार के प्रोटोकॉल का उल्लंघन संबंधी सभी आरोप शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed