{"_id":"8f4e14b3cea5c99bfc581662849248fe","slug":"former-soldier-join-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने 'आप' को दिया बड़ा गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने 'आप' को दिया बड़ा गिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 25 Feb 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के होशियारपुर जिले के पूर्व सैनिकों ने आम आदमी पार्टी यानि 'आप' को बड़ा गिफ्ट दिया है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों का खेमा आम आदमी पार्टी से जुड़ गया है। पार्टी से जुड़ने वालों में कई भारतीय सेना में नौकरी कर चुके भूतपूर्व सैनिक शामिल हैं।
इस संबंध में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट नवीन जैरथ ने बताया कि वास्तव में गांवों से शामिल हो रहे स्वच्छ छवि के लोग ही पार्टी की रीढ़ हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों का जिस प्रकार से पार्टी को समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि ‘आप’ इस चुनाव में पंजाब में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
पार्टी में शामिल हुए सरपंच डाह़रिन्द्र पाल सिंह, निर्मल सिंह, अजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पंच बलजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमेल सिंह, बलवन्त सिंह, महिन्द्र पाल सिंह व अन्य ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा, अकाली दल व कांग्रेस पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही लोगों के लिए एक मात्र विकल्प है। इस अवसर पर जिला र्कोआडीनेटर डां जसवीर सिंह परमार प्रीतम राम संतोख सिंह, कुनाल सूद, इकबाल सिंह, जसवन्त सिंह, राखी सोनी, यामिनी, बडवाल कनवरजीत सिंह, विनोद शर्मा, कुलदीप शर्मा, अरूण कुमार, स्वर्ण सिंह, सुरजीत सिंह, रवि कुमार, सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता हाजिर थे।