फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab CM captain Amarinder Singh will address Press Conference in Chandigarh tomorrow

कैप्टन की प्रेस कांफ्रेंस कल: बड़ा सियासी धमाका कर सकते हैं अमरिंदर, पंजाब से दिल्ली तक कांग्रेस में हलचल

Tue, 26 Oct 2021 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 10:14 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता पिछले कुछ दिनों से कैप्टन अमरिंदर पर भाजपा से गठजोड़, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी और अरूसा आलम के आईएसआई से रिश्ते को लेकर लगातार हमलावर थे। हालांकि कैप्टन भी लगातार ट्वीट कर हर मुद्दे पर जवाब दे रहे थे लेकिन सूत्रों के अनुसार वे बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में भी इन सभी मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे। 

विज्ञापन
Former Punjab CM captain Amarinder Singh will address Press Conference in Chandigarh tomorrow
अमरिंदर सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल बड़ा धमाका कर सकते हैं। बुधवार को बुलाई प्रेस कान्फ्रेंस में कैप्टन नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। साथ ही अरूसा आलम, बीएसएफ और कृषि आंदोलन जैसे गंभीर मुद्दों पर भी वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं। उनकी इस घोषणा से पंजाब कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है। आलाकमान सहित दिग्गज कांग्रेसियों ने पार्टी विधायकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के 11 माह पूरे, लखीमपुर हत्याकांड के विरोध में आज देशभर में तीन घंटे प्रदर्शन करेंगे किसान 
विज्ञापन

 

पंजाब विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी घमासान भी बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी विवाद को सुलझाना अभी बाकी है। कैप्टन और कांग्रेसियों के बीच अरूसा को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के मंत्री और नेता कैप्टन पर तरह-तरह के मामलों को लेकर कैप्टन के हमलों का जवाब दे रहे हैं। कप्तान पर उनकी महिला मित्र अरूसा आलम को लेकर भी लगातार निशाने साधे जा रहे हैं। इन सबके बीच कैप्टन ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर 27 तारीख बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस बुला ली है। इस प्रेस कांफ्रेंस का मुख्य मुद्दा नई पार्टी का गठन होगा। चर्चा यह भी है कि इसमें अरूसा आलम, बीएसएफ और कृषि कानूनों के मुद्दों को भी कैप्टन उठा सकते हैं। साथ ही कांग्रेस छोड़ने के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि सिद्धू के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के साथ बागी अकालियों को लेंगे साथ
चर्चा यह भी है कि कैप्टन नई पार्टी की घोषणा के साथ ही भाजपा और बागी अकालियों को साथ लेंगे। 2022 में होने वाले चुनाव से पहले कैप्टन केंद्र और आंदोलनरत किसानों के बीच सेतु का काम करेंगे और कृषि कानूनों को लेकर दोनों के बीच विवाद को सुलझाने का काम करेंगे।

पार्टी में जोड़ेंगे कांग्रेस
नई पार्टी को लेकर कैप्टन के करीबी सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि कैप्टन की नई पार्टी के नाम में कांग्रेस शामिल रहेगा।  कैप्टन के करीबियों का कहना है कि जिस प्रकार ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस और शरद पवार ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी बनाई है, उसी प्रकार से कैप्टन भी अपनी पार्टी के नाम में कांग्रेस शब्द को शामिल करेंगे।


कैप्टन की होगी दूसरी पार्टी
52 वर्ष के राजनीतिक सफर में 79 वर्षीय कैप्टन के लिए यह दूसरा मौका होगा, जब वह अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। 1992 में शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (पंथक) पार्टी का गठन किया था। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो पाए, 1998 के चुनाव में दो सीटों पटियाला और तलवंडी साबो पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने वापस कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

पत्नी का भी मिलेगा साथ
कैप्टन की पत्नी और पटियाला से सांसद परनीत कौर नई पार्टी की सदस्यता लेंगी। चर्चा यह भी है कि कैप्टन की नई पार्टी के गठन पर 10 से अधिक कांग्रेस के विधायक भी कैप्टन के साथ मंच साझा करेंगे। जानकारी यह भी है कि उनके कार्यकाल में मंत्री रह चुके कई दिग्गज कांग्रेसी भी अलग-अलग रूप में कैप्टन का साथ देने का आने वाले समय में एलान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed