फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab Assembly deputy speaker Bir Devinder Singh passes away

Punjab News: पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

Fri, 30 Jun 2023 06:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने शोक संदेश में कहा कि पंजाब एक बुद्धिमान व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। बीर दविंदर सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए पंजाब के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है।

विज्ञापन
Former Punjab Assembly deputy speaker Bir Devinder Singh passes away
बीर दविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। पटियाला निवासी बीर दविंदर सिंह वर्ष 2003-04 में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे थे। वह अपने सियासी जीवन के दौरान कांग्रेस, शिअद, अकाली दल टकसाली, शिअद (युनाइटेड), मनप्रीत सिंह बादल की पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भगवंत मान ने शोक संदेश में कहा कि पंजाब एक बुद्धिमान व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। बीर दविंदर सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए पंजाब के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में एक बड़ा सूनापन पैदा हो गया है।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बीर दविंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक दिग्गज राजनीतिज्ञ, प्रख्यात वक्ता व लेखक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे बीर दविंदर सिंह के निधन से हमने एक बेमिसाल व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बीर दविंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बीर दविंदर सिंह एक महान कुशाग्र बुद्धि और सिद्धांतों वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रूप से काम किया। उन्हें इस समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed