फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former MLA Gurtej Singh Ghuriana rejoins Akali Dal on Holi

पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना की अकाली दल में वापसी, छोड़ा कांग्रेस का दामन

Fri, 22 Mar 2019 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Mar 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
former MLA Gurtej Singh Ghuriana rejoins Akali Dal on Holi
पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना अकाली दल में शामिल - फोटो : अमर उजाला

2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से आहत होकर शिरोमणि अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हलका बल्लूआना के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना होली पर दोबारा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। इस मौके पर शिअद के प्रांतीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी सहित बड़ी संख्या में अकाली नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


गांव बादल में अपने समर्थकों सहित पहुंचे पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना को दोबारा पार्टी में शामिल करते हुए शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और प्रकाश सिंह भट्टी ने सिरोपा देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर घुड़ियाना ने कहा कि पार्टी को छोड़ने का दर्द उन्हें पहले दिन से ही था। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं मिलता।
विज्ञापन


 सुखबीर बादल ने कहा कि घुड़ियाना उनकी पार्टी के पुराने सिपाही हैं और सुबह का भूला हुआ इंसान शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। उन्होंने कहा कि घुड़ियाना को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। घुड़ियाना बल्लूआना विधानसभा से तीन बार विधायक रहे। सबसे पहले 1997 में उन्होंने कांग्रेस के बाबूराम चावला को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसके बाद 2002 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े प्रकाश सिंह भट्टी ने उन्हें पराजित किया। 2007 और 2012 में घुड़ियाना फिर शिअद की टिकट से बल्लूआना के विधायक बने। 2017 के चुनाव में जब शिअद ने घुड़ियाना को टिकट नहीं दी तो यह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed