{"_id":"0a645f0038638811d6f6d7620230fd9a","slug":"former-minister-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में पूर्व मंत्री की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में पूर्व मंत्री की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में कैलगरी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनमीत भुल्लर की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा क्वीन एलिजाबेथ-2 हाईवे पर उस समय हुआ, जब मनमीत कैलगरी से एडमिंटन कार में जा रहे थे।
विज्ञापन
ब्लाइंडमेंड रिवर हिल के पास हुए हादसे से कनाडा के पंजाबी मूल के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। मनमीत भुल्लर का जहां कनाडा के पंजाबी समुदाय में खासा रसूख था, वहीं पंजाब में भी उनकी लोकप्रियता थी।
विज्ञापन
कनाडा में ही जन्म लेने वाले मनमीत भुल्लर की उम्र मात्र 35 साल थी। उन्होंने कनाडा की राजनीति में 2008 में कदम रखा, पहली बार में वे एलबर्टा के विधायक चुने गए। उस समय मनमीत की उम्र मात्र 28 साल थी। कनाडा की सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक मनमीत भुल्लर ब्लाइंडमेंड रिवर हिल के पास एक बेकाबू कार को देखकर मदद के लिए खुद रुक गए थे।
विज्ञापन
इस बीच पीछे से एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। वे कार के बाहर खड़े थे कि बेकाबू ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। पहले उनकी पहचान नहीं हुई, वहां की ट्रैफिक पुलिस ने जारी रिलीज में इतना ही लिखा कि अज्ञात व्यक्ति की हादसे में मौत हुई है। वहीं शाम के बाद इसकी पुष्टि की गई कि हादसे में कैलगरी के विधायक मनमीत भुल्लर की मौत हुई है।
प्रोग्रेसिव कंजरवेटिव पार्टी के विधायक मनमीत भुल्लर 2011 में पहली बार मंत्री बने, वह एलबर्टा के पहले सिख मंत्री थे। 2013 में भुल्लर को प्रमोट कर ह्यूमन सर्विस मंत्री बनाया गया। भुल्लर को 2014 में कनाडा के एलबर्टा में इन्फ्रास्ट्रक्चर मंत्री बनाया गया।
कंजरवेटिव पार्टी के एक उभरते नेता की अचानक मौत से कनाडा के पंजाबी मूल के लोग सदमे में हैं। पार्टी के अहम नेताओं की ओर से उनकी मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की जा रही है।