फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Gurvinder Atwal passed away

Jalandhar News: पूर्व मंत्री गुरविंदर अटवाल का निधन, अचानक आने लगीं खून की उल्टियां, अस्पताल में ली आखिरी सांस

Wed, 26 Jul 2023 01:42 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 01:42 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह बहुत दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में निवास बख्शे। पूर्व मंत्री अवतार हेनरी ने भी दुख प्रकट किया है। वहीं विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

विज्ञापन
Former minister Gurvinder Atwal passed away
पूर्व मंत्री गुरविंदर सिंह अटवाल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मंत्री गुरविंदर सिंह अटवाल का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने श्रीनगर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अटवाल अपने रिश्तेदारों से मिलने विमान से श्रीनगर जा रहे थे। उन्हें खून की उल्टियां आने लगीं। आशंका है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था।

विज्ञापन


श्रीनगर पहुंचते ही अटवाल को एक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह बहुत दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में निवास बख्शे। पूर्व मंत्री अवतार हेनरी ने भी दुख प्रकट किया है। वहीं विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन


2017 विधानसभा चुनाव के दौरान गुरविंदर सिंह अटवाल के टिकट को लेकर पार्टी में खूब घमासान हुआ था। उन्हें पहले नकोदर से टिकट के लिए हाईकमान से हरी झंडी मिली थी लेकिन वहां पर पूर्व विधायक अमरजीत सिंह समरा ने विघ्न डाल दिया था। पार्टी ने भुलत्थ के करीब 10 दावेदारों को दरकिनार कर उन्हें वहां से टिकट दिया था। पूर्व सीएम बेअंत सिंह के कार्यकाल में वह संसदीय सचिव बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed