फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Gurpreet Kangar stopped at Delhi airport from going to Canada

Punjab: पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ को दिल्ली एयरपोर्ट पर कनाडा जाने से रोका, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

Tue, 13 Jun 2023 02:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 02:40 AM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने उनके खिलाफ एलओसी जारी करवाया है। अब तक विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। कई बार विजिलेंस उन्हें पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

विज्ञापन
Former minister Gurpreet Kangar stopped at Delhi airport from going to Canada
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री एवं सीनियर भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह कांगड़ को रविवार रात दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनाडा जाने पर एजेंसियों ने रोक दिया क्योंकि उनके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया हुआ था। ऐसे में उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उनके खिलाफ अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से गुरप्रीत सिंह कांगड़ के खिलाफ जनवरी के पहले हफ्ते में आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की गई थी। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन


एक बार तो उन्होंने दलील दी थी कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। उन्होंने अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया हुआ है। ऐसे में जबतक वह पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते हैं, उस समय तक उन्हें पूछताछ से राहत दी जाए। उन्होंने अपना मेडिकल विजिलेंस को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विजिलेंस को पता चला था कि वह पार्टी के प्रोग्रामों और रैलियों में शामिल हो रहे हैं। 1 जून को विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। इसके बाद उन्होंने करीब 10 दिन का समय मांगा था। कांगड़ ने बताया था कि घुटना बदलने के बाद वह फिजियोथेरेपी सत्र से गुजर रहे हैं।


वह विजिलेंस ब्यूरो के सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संपत्ति के अधिकांश दस्तावेज उन्होंने जमा कर दिए हैं और जल्द वह उनके सामने पेश हो जाएंगे। उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन मेडिकल आधार पर कुछ समय चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed