फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Bikram Majithia appear before new SIT in drug case in Patiala

Patiala: ड्रग केस में SIT के सामने पेश हुए बिक्रम मजीठिया, कहा-सीएम ने अपने हलके के एसपी को सिट में लगाया

Tue, 16 Jan 2024 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 01:33 PM IST
सार

पटियाला में पुलिस लाइन पहुंचे बिक्रम मजीठिया ने कहा कि ड्रग केस में उनके खिलाफ पंजाब सरकार के पास कोई सबूत नहीं है। मजीठिया ने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें जेल में डालना है, तो झूठा केस दर्ज करना होगा। जिस तरह से पिछली सरकार ने किया था। 

विज्ञापन
Former minister Bikram Majithia appear before new SIT in drug case in Patiala
पटियाला पहुंचे बिक्रम मजीठिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग केस में नई एसआईटी के सामने पेश होने के लिए मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया पटियाला में पुलिस लाइन पहुंचे। अंदर जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए मजीठिया ने पंजाब सरकार की ओर से पटियाला रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भूल्लर की अगुवाई में बनाई नई सिट के गठन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा हमला बोला। 
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि उनकी ओर से दी चुनौती को स्वीकार न करते हुए मान भले ही खुद सिट में बतौर प्रमुख शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने अपनी आंखें व कान सिट में लगा दिए हैं। मजीठिया ने कहा कि मान ने अपने हलके धुरी के एसपी को बतौर मेंबर सिट में शामिल किया है। 
विज्ञापन


अकाली नेता ने तंज कसते हुए कहा कि अब एसपी हॉट लाइन पर मान को बताया करेगा कि मजीठिया पूछताछ में क्या बताकर गया है। मजीठिया ने मूंछों पर ताव देते कहा कि यह नई सिट चाहे कानून के मुताबिक काम करे या फिर सीएम मान को खुश करने के लिए या अपनी पोस्टिंग की फ्रिक करते हुए काम करे, उन्हें कोई डर नहीं है। इस मौके पर मजीठिया ने खुद की गिरफ्तारी का खतरा भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि करीब छह सिट बन गई, लेकिन धीरे-धीरे इसका स्तर अब नीचे जा रहा है। सिट में जूनियर अधिकारी तैनात किए जाने लगे हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए मजीठिया ने कहा कि वह केजरीवाल की तरह कानून से भागने वालों में नहीं, बल्कि इसका पालन करने वालों में से हैं। इसलिए सिट की तरफ से जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, वह आते हैं। केजरीवाल तो भगवंत मान के जहाज में बैठकर रफूचक्कर हो जाते हैं।

मान किस वाशिंग मशीन में डालकर कांग्रेसियों को करेंगे दूध से धुला 
कांग्रेस व आप के गठबंधन पर मजीठिया ने कहा कि गठबंधन करके विपक्ष में बैठे कांग्रेस ने नैतिक आधार खो दिया है। उन्होंने भगवंत मान से सवाल किया कि अब वह कौन सी वाशिंग मशीन में सुखपाल खैरा, साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आुशु, गिलजियां को डालकर दूध का धुला करेंगे। मजीठिया ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपना मफलर उतार कर अब मल्लिकार्जुन खरगे को पहना दिया है। अब खरगे मफलर साहब बना दिए गए हैं।

मजीठिया ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव इकट्ठे लड़ने पर आप व कांग्रेस को बधाई देते कहा कि वह कांग्रेसियों की तरह रात के अंधेरे में जाकर मान को नहीं मिलते हैं। वह खुलेआम मान के खिलाफ सच के लिए आवाज उठाते हैं। यही वजह है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा संबंधी पूछे सवाल के जवाब में मजीठिया ने कहा कि कानून सबसे ऊपर है। जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषी करार दिया हो, उसकी सदस्यता रद होनी चाहिए व उसे कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को तिरंगा फहराने का भी हक नहीं है।

 
पुलिस लाइन के बाहर भारी फोर्स तैनात 
पटियाला में पुलिस लाइन के आसपास की सड़कों पर बैरीकेडिंग करके फोर्स तैनात की गई थी। मजीठिया के समर्थकों को पुलिस की ओर से आगे नहीं आने दिया जा रहा था। गाड़ियों को पीछे ही रोका जा रहा था। इस संबंधी मजीठिया ने कहा कि यह सरकार की घबराहट व डर है। लेकिन इस कड़ाके की ठंड में भी उनके समर्थकों का जोश बरकरार है और वह बड़ी गिनती में उनके हक में आए हैं। जिसके लिए वह सभी के धन्यवादी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed