फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister announced to form new party

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने नई पार्टी बनाने का किया एलान, इन सीटों पर रहेगा खास फोकस

Mon, 04 Nov 2019 02:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Nov 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Former minister announced to form new party
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से निष्काषित पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अब उत्तरी हरियाणा के हितों की लड़ाई अपने झंडे अपने डंडे के नीचे करेंगे। इसके लिए वे जल्द अपनी पार्टी का नाम तय कर देंगे। पहले उनके जेजेपी में जाने की बात कही जा रही थी लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। कार्यकर्ताओं की मीटिंग में उन्होंने खुद यह ऐलान किया। 

विज्ञापन


खुले मंच से ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने भी निर्मल सिंह को किसी पार्टी में जाने के बजाय अपनी पार्टी बनाने का सुझाव दिया था ताकि टिकटों के लिए दिल्ली की दौड़ न लगानी पड़े। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन


फैसला लेने के लिए लिया ब्रेक 
अंबाला शहर विधानसभा सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बुलाई गई इस मीटिंग में अंबाला के साथ यमुनानगर व कुरुक्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग आए थे। पार्टी बनाने का निर्णय लेने से पहले निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं से पांच मिनट का ब्रेक लिया और खुद अपने घर के अंदर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर आने के पांच मिनट बाद ही निर्मल ने अपने झंडे अपने डंडे के नीचे राजनीति करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए अब वे किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएंगे। उन्होंने जल्द ही अपनी नई पार्टी का नाम तय करने की भी बात कही।

उत्तरी हरियाणा की सीटों पर होगा फोकस 
निर्मल सिंह ने कहा कि 40 सालों से वे उत्तरी हरियाणा के लोगों के हितों की पैरवी कर रहे हैं। अभी इन लोगों को उनका जायज हक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि उत्तरी हरियाणा की सभी सीटों पर उनका फोकस रहेगा। इसके लिए हर महीने कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई जाएगी। हर साल एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने ट्रैक्टर ट्रॉली तैयार रखने होंगे। निर्मल ने बाहरी उम्मीदवारों का डटकर विरोध करने की भी बात कही।  

सैलजा पर फिर साधा निशाना 
निर्मल सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पर भी निशाना साधा। कहा कि अंबाला आने से पहले सैलजा ने उन्हें उत्तरी हरियाणा के हितों की लड़ाई में साथ देने का वादा किया था। मगर यहां से केंद्रीय मंत्री बनते ही वे वादे भूल गईं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी सारी जिंदगी की कमाई सैलजा की झोली में डाल दी थी लेकिन उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में बेटी की टिकट काटकर सियासी तौर पर खत्म करने का प्रयास किया। मगर कार्यकर्ताओं ने मेरा पुरजोर साथ दिया। इसी वजह से मेरी बेटी कैंट व मैं सिटी विस से शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। 

बचना होगा हिसार-सिरसा के ठगों से 
2014 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हिम्मत सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अब उन्हें हिसार-सिरसा से आए ठगों से बचना होगा। एक बार तो वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। एकजुट होकर वे उनके साथ ये लड़ाई लड़ेंगे। चित्रा सरवारा ने भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। इस दौरान संदीप गर्ग ने भी कांग्रेस छोड़ निर्मल सिंह को सहयोग का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed