फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Hooda shown political strength to Tanwar and kiran

पूर्व सीएम हुड्डा ने किरण-तंवर को दिखाई ताकत

Sun, 21 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 21 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
Former CM Hooda shown political strength to Tanwar and kiran

कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में न बुलाने से खफा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को रोहतक में ताकत दिखाई। उनके बुलावे पर यहां पार्टी के 13 विधायक और दो सांसदों ने पहुंचकर उनमें आस्था जताई।

विज्ञापन


एक तरह इस शक्ति प्रदर्शन से उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी के विधायकों में किरण चौधरी को छोड़कर एक भी पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ नहीं है। छोटूराम पार्क में आयोजित इस सम्मेलन में सभी विधायकों ने खुले मंच पर कहा, उनकी एक आवाज पर जहां वे कहेंगे, वहां खड़े मिलेंगे। सम्मेलन में सिर्फ विधायक किरण चौधरी नहीं थी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने भी अपने भाषण में कहा, पीठ में छुरा घोंपने वालों को आप देख लेना, सीने में घोंपने वालों से मैं निपट लूंगा। कुछ मेरे भाइयों को भी गलतफहमी है, जो तुम ही तोड़ सकते हो। उन्हें भी समझना चाहिए कि हरियाणा की जनता किसके साथ है। बस जनता का साथ चाहिए, बाकी किसी के काबू नहीं आऊंगा। सम्मेलन के बाद जब उनसे छुरा घोंपने वालों के नाम पूछे गए तो कहा, जिन्हें समझाना था, उन्हें समझा दिया है और उनकी समझ में भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ सम्मेलन शाम साढ़े चार बजे तक चला। हर विधायक को बोलने का मौका भी दिया गया। कुछ पूर्व विधायक और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा ने भी बात रखी। खास बात यह रही है कि हर विधायक ने वर्तमान सरकार को खूब कोसा तो बीच में बिना नाम लिए अशोक-किरण गुट पर भी निशाना साधा।

रणदीप सुरजेवाला को छोड़ बाकी सभी विधायकों व सांसदों के भाषण में एक बात समान रही। सभी ने भाषण के आखिरी में यह जरूर कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हैं। उनकी एक आवाज पर जहां कहेंगे, वहां पहुंच जाएंगे। हरियाणा में हुड्डा के जितना बड़ा नेता कांग्रेस में और कोई नहीं है।

प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा

Former CM Hooda shown political strength to Tanwar and kiran

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित विधायकों ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, खट्टर सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। कांग्रेस सरकार के जनहित में लिए फैसले नहीं बदलने दिए जाएंगे। यदि प्रयास हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगे। सम्मेलन में यूरिया खाद का मुद्दा उठाया गया। सभी ने कहा, किसानों को परेशान किया जा रहा है।

हुड्डा बोले, अधिकारियों को समझाना आता है मुझे
कांग्रेसी नेताओं ने अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को परेशान किए जाने को लेकर कहा, दोबारा किसी कार्यकर्ता की तरफ उंगली भी की तो बख्शे नही जाएंगे। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा, यदि अधिकारी नहीं समझे तो उन्हें समझाना आता है। मैं अच्छी तरह समझाना जानता हूं।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, राजनीतिक द्वेष से अधिकारियों ने किसी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की तो हम उसे बख्शेंगे नहीं। विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा, गांव में यदि कोई कर्मचारी बिजली मीटर उखाड़ने आए तो पहले उससे मीटर के नाम पर लिए जाने वाले एक-एक रुपये का हिसाब मांगना। न दे तो डटकर सामना करना। बाकी हम देख लेंगे।

लगता है जल्द काम पर आना होगा
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि उन्होंने खुद के लिए 6 माह की छुट्टी ली थी, लेकिन लगता है कि 6 माह पूरे होने से पहले ही उन्हें काम पर लौटना होगा। खट्टर सरकार की नीतियों के विरोध में आमजन के हितों के लिए उठकर खड़ा होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed