{"_id":"5f0834848ebc3e63865e2c50","slug":"former-cm-beant-singh-murder-case-main-witness-security-recalled-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य गवाह से सुरक्षा वापस ली गई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य गवाह से सुरक्षा वापस ली गई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Fri, 10 Jul 2020 02:57 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य गवाह बलविंदर सिंह की एक याचिका पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि कोविड -19 महामारी की स्थिति के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने उनकी सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि सुरक्षा समीक्षा समूह ने याची को सुरक्षा कवर प्रदान किया था। सुरक्षा कवर में पांच पीएसओ शामिल थे। जिनमें चंडीगढ़ पुलिस के तीन और पंजाब पुलिस के दो पीएसओ शामिल थे। पीसीआर मोटरसाइकिल, एस्कॉर्ट और चंडीगढ़ में निवास पर चौबीसों घंटे पीसीआर की गश्त दी गई थी।
याची ने बताया कि कोविड -19 महामारी के चलते वह 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हुआ था। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा कवर वापस ले लिया। जिससे केवल उनके पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा रह गई। 14 मई को उसने क्वारंटीन पूरा कर लिया, लेकिन उसके बाद भी चंडीगढ़ पुलिस उसको सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा रही। इससे याची की जान को खतरा है। इस लिए प्रशासन को आदेश दिया जाए कि उसको सुरक्षा कवर दिया जाए।