{"_id":"6291bb4221187a442608e02f","slug":"former-chief-minister-of-punjab-capt-amarinder-singh-will-soon-meet-chief-minister-bhagwant-mann","type":"story","status":"publish","title_hn":"Captain-Mann Meeting: पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सौंपेंगे भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Captain-Mann Meeting: पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सौंपेंगे भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सूची
Sat, 28 May 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 11:34 AM IST
सार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कई बार कह चुके हैं कि उनके पास कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के सबूत हैं। भगवंत मान सरकार के अपने मंत्री डॉ. विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई के बाद कैप्टन ने कहा था कि अगर भगवंत मान पूछेंगे तो वे भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम उनको बता देंगे।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेंगे और उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सूची सौंपेंगे। कैप्टन के इस दांव से कांग्रेसी नेताओं में खलबली मच गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया था।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी थी कि वह भी अवैध रेत खनन मामलों में शामिल भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम बताए। इस पर कैप्टन ने कहा कि मान पूछेंगे तो वे जरूर बता देंगे।
विज्ञापन
कैप्टन ने बयान जारी कर कहा था कि वह स्वयं रंधावा और उनके कुछ साथियों सहित इस तरह की गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों के नाम और अन्य विवरण का खुलासा करने के लिए तैयार हैं। कैप्टन ने कहा कि वह भगवंत मान द्वारा अपने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों में फौरी कार्रवाई का स्वागत करते हैं। मंत्री अदालत में अपना बचाव कर सकते हैं, लेकिन शिकायत के बाद मान ने जो किया वह एक कड़ा संदेश देने के लिए सही काम था।
विज्ञापन
वहीं इसके जवाब में रंधावा ने कहा कि कैप्टन के पास सभी भ्रष्टाचार कृत्यों के खिलाफ जांच की उनकी मांग का स्वागत करने और मुख्यमंत्री की सराहना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हालांकि, वे जांच के लिए कैप्टन के अनिच्छुक अनुमोदन का स्वागत करते हैं।