फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former chairman of Ludhiana Municipal Improvement Trust Raman Bala Subrahmanyam appeared before Vigilance

Ludhiana: नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विजिलेंस के सामने पेश, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Mon, 20 Feb 2023 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 04:20 PM IST
सार

भाजपा नेता अमरजीत सिंह टिक्का ने शिकायत दी थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में 2.79 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा था। कैप्टन के ध्यान में यह मामला लाकर इस बोली को रद्द करवा दिया गया था। इस मामले में विजिलेंस ने रमन बाला सुब्रह्मण्यम को तलब किया था।

विज्ञापन
Former chairman of Ludhiana Municipal Improvement Trust Raman Bala Subrahmanyam appeared before Vigilance
लुधियाना में विजिलेंस के सामने पेश हुए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना नगर सुधार ट्रस्ट में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों में जमानत पर बाहर चल रहे नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए उनके ही पुराने साथी अमरजीत सिंह टिक्का ने कुछ दिन पहले विजिलेंस के चीफ को उनकी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी।

विज्ञापन


इसके बाद इसकी जांच लुधियाना ईओ विंग को सौंपी गई थी। सोमवार को पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम विजिलेंस के सामने पेश हुए। विजिलेंस अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की और कई सवाल किए। कुछ सवालों के जवाब तो उन्होंने दे दिए, लेकिन कई सवालों पर वह चुप्पी साध गए। विजिलेंस की तरफ से पूर्व चेयरमैन का एक परफोर्मा भी दिया गया है, जिसे जल्द भरकर विजिलेंस को देने के आदेश जारी किए गए हैं। पूर्व चेयरमैन रमन सुब्रह्मण्यम पर आरोप है कि नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने कई प्रॉपर्टियां बनाई हैं, जिसके बारे में किसी को नहीं पता। अगर पूर्व चेयरमैन विजिलेंस को पूरी और सही जानकारी न दे पाए तो उन पर मामला दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा नेता अमरजीत सिंह टिक्का ने शिकायत दी थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में 2.79 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में यह मामला लाकर इस बोली को रद्द करवा दिया गया था। इस मामले में विजिलेंस ने रमन बाला सुब्रह्मण्यम को पेश होने के लिए कहा था। सुब्रह्मण्यम से लगातार आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। टिक्का का आरोप था कि बोली तो बेशक रद्द हो गई, लेकिन 500 करोड़ की जमीन को 90 करोड़ में बेचने वाले लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। टिक्का ने आरोप लगाया था कि उस समय मंत्री भारत भूषण आशू और लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और एक प्रॉपर्टी डीलर को शेल्टर दिया। किसी तरह इन लोगों पर कार्रवाई नहीं होने दी। इन लोगों के कारण सरकारी बोली रद्द करनी पड़ी, जिसके जिम्मेदार उक्त लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच जारी है: एसएसपी
एसएसपी विजिलेंस ईओ विंग सूबा सिंह ने बताया कि नगर सुधार ट्रस्ट में हुए भ्रष्टाचार के आरोप में तो वह जमानत पर है। उस मामले में पूर्व चेयरमैन को अभी बुलाया नहीं गया था। भाजपा नेता द्वारा एक शिकायत विजिलेंस चीफ को दी गई थी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें बुलाया गया था। उनसे प्रापर्टी संबंधी सवाल पूछे गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक परफोर्मा दिया गया था ताकि वह अपनी सही जानकारी शेयर कर सकें। उन्होंने कहा कि जांच जारी है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


कानून का सम्मान: रमन बाला सुब्रह्मण्यम
नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं। विजिलेंस अधिकारी जब भी उन्हें जांच के लिए बुलाएंगे तो वह जरूर आएंगे। जो जमीन जायदाद उन्होंने बनाई है वह सभी परिवार की मेहनत से बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed