{"_id":"650afd8a1b1929cd630991ca","slug":"former-bjp-mla-arun-narang-joins-aam-aadmi-party-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक अरुण नारंग आप में शामिल, 2017 में सुनील जाखड़ को हराया था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक अरुण नारंग आप में शामिल, 2017 में सुनील जाखड़ को हराया था चुनाव
Wed, 20 Sep 2023 07:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Sep 2023 07:47 PM IST
सार
2017 विधानसभा चुनाव में अबोहर सीट से दिग्गज सुनील जाखड़ को हराने वाले पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने और प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद से ही नारंग पार्टी से नाराज थे।
विज्ञापन
अरुण नारंग को पटका पहनाते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर के पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक अरुण नारंग 2017 विधानसभा चुनाव में अबोहर से सुनील जाखड़ को हराकर विधायक बने थे लेकिन सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने व हाईकमान की ओर से जाखड़ को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के कारण वे अपनी पार्टी से खफा थे। उन्होंने पहले भाजपा छोड़ने का एलान कर दिया था। किसान आंदोलन के दौरान नारंग किसानों के निशाने पर भी आए थे। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था।
विज्ञापन
पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात के दौरान यह कयास सही साबित हुए और सीएम भगवंत मान ने उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवा दिया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अरुण नारंग ने कहा कि उनकी सीएम से मीटिंग के दौरान पंजाब के अनेक मुद्दों खासकर अबोहर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के अनुसार अबोहर में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे और उन्हें पार्टी में जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वे तनदेही से उसे निभाएंगे।
विज्ञापन