फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Format of notification to be issued soon with the administrator on Wardbandi

वार्डबंदी को लेकर प्रशासक के साथ हुई बैठक, जल्द जारी होगी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

Wed, 02 Dec 2020 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Format of notification to be issued soon with the administrator on Wardbandi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को देखते हुए वार्डबंदी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्डबंदी का खाका तैयार होने के बाद मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में डीसी ऑफिस की तरफ से तैयार किए गए खाके को प्रशासन ने देखा। अब अगले तीन से चार दिनों में वार्डबंदी को लेकर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
अगले साल दिसंबर के महीने में नगर निगम के चुनाव होने हैं। सूत्रों के अनुसार नगर निगम का अगला चुनाव 32 वार्ड पर हो सकता है। प्रशासन 6 नए वार्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। डीसी ऑफिस की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द ही गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा इस संबंध में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। शहर में वार्डों की संख्या को बढ़ाने के फैसले पर लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके लिए शहरवासियों को 30 दिन का समय मिलेगा। सुझाव और आपत्तियों को देखने के बाद प्रशासन वार्ड की संख्या बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर देगा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यूटी प्रशासक के साथ इस बारे में चर्चा हुई है। अगले तीन से चार दिनों में वार्डबंदी को लेकर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 गांवों के नगर निगम में शामिल होने की वजह से 6 नए वार्ड बढ़ाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि नई वार्डबंदी इलाकों की जनसंख्या को देखते हुए की जाएगी। नई वार्डबंदी के बाद हर वार्ड में मतदाताओं की संख्या 20 से 30 हजार तक हो सकती है। मौजूदा समय में किसी वार्ड में 20 हजार वोट हैं तो किसी वार्ड में 45 हजार से भी ज्यादा है। नगर निगम में अभी 26 वार्ड हैं। अभी तक शहर की वार्डबंदी 2001 की जनसंख्या के आधार पर साल 2006 में हुई थी। साल 2015 में भी वार्डबंदी करने का फैसला हुआ था। डीसी ऑफिस ने 33 वार्ड का खाका भी तैयार कर लिया था, लेकिन किन्ही कारणों की वजह से उस वक्त वार्डबंदी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed