{"_id":"5c6e7e49bdec22738d0b6dcf","slug":"formar-sp-salwinder-singh-sentenced-for-10-year-jail-in-assault-case-pathankot-terror-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैसलाः पंजाब के पूर्व एसपी को 10 साल की कैद, पठानकोट आतंकी हमले से आया था चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसलाः पंजाब के पूर्व एसपी को 10 साल की कैद, पठानकोट आतंकी हमले से आया था चर्चा में
Fri, 22 Feb 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 22 Feb 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एसपी सलविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को दुष्कर्म व भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सलविंदर सिंह को दुष्कर्म मामले में दस साल व भ्रष्टाचार मामले में पांच की सजा सुनाई गई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
इन्हें गत 15 फरवरी को ही केस में दोषी करार दिया गया था। एडिशनल सेशन जज प्रेम कुमार की अदालत ने सजा सुनाई। पूर्व एसपी पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और उससे पैसे ऐंठने का आरोप था। मामला तीन अगस्त 2016 को थाना सिटी गुरदासपुर में दर्ज किया गया था।
गुरदासपुर की एक महिला के पति ने सलविंदर सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजी थी। उस शिकायत की जांच पठानकोट के एसपी जीएस खुराना ने की और फिर जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया। मामले में पूर्व एसपी जमानत पर चल रहा था, लेकिन दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Trending Videos
सलविंदर को समय पूर्व रिटायरमेंट के आदेश हुए थे
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अगस्त, 2017 में विवादास्पद आचरण, अनुशासनहीनता और पंजाब पुलिस की प्रतिष्ठा को दागदार करने के मामलों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सलविंदर को समय पूर्व रिटायरमेंट के आदेश जारी किए थे।
54 वर्षीय सलविंदर सिंह उस समय चर्चा में आया था, जब आतंकवादियों ने उसकी एसयूवी गाड़ी कब्जे में लेकर पठानकोट एयरबेस पर हमले में उसका इस्तेमाल किया था। इस मामले में एनआईए ने सलविंदर सिंह से पूछताछ की और उसका लाई-डिटेक्टर टेस्ट भी कराया।
हालांकि, बाद में उसे क्लीन चिट भी दे दी गई थी। इसके बाद सलविंदर पर यौन उत्पीड़न और दुराचार के दो मामले भी दर्ज हुए, जिनके चलते उसे निलंबित कर दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर अमृतसर सेंट्रल जेल में रखा गया।