फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   formar cricketer and political leader navjot sidhu resigned from rajyasabha

भाजपा को तगड़ा झटका, सिद्धू दंपति का इस्तीफा, अब AAP में जाएंगे?

Tue, 19 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
formar cricketer and political leader navjot sidhu resigned from rajyasabha
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू दंपति ने भाजपा को तगड़ा झटका देकर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने राज्यसभा पद से इस्तीफा दिया, जबकि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने विधायकी से। सिद्धू दंपति का आप में जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


सिद्धू ने 28 अप्रैल को ही राज्यसभा सांसद के रूप में सदस्यता ली थी। उप सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इससे जहां भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, वहीं 'आप' को फायदा भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू पत्नी सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि पहले उन कारणों पर रोशनी डालते हैं कि आखिर क्यों दिया इस्तीफा? लंबे समय से सिद्धू की नाराजगी की खबर आ रही थी। इसी नाराजगी के बीच उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा से सांसद बनाया था लेकिन सिद्धू इससे भी संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी भी बीच-बीच में बीजेपी को लेकर नाराजगी जाहिर करती रही हैं। पंजाब में आप को एक बड़े चेहरे को जरूरत है। सिद्धू इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। सिद्धू लंबे समय से बीजेपी की सहयोगी अकाली दल से नाराज हैं और इसी नाराजगी का नतीजा है कि उन्होंने राज्यसभा में रहना मंजूर नहीं किया।

2014 से चल रहे थे नाराज

formar cricketer and political leader navjot sidhu resigned from rajyasabha
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
नवजोत सिद्धू की भाजपा से नाराजगी 2014 के लोकसभा चुनाव में शुरू हुई थी, जब हाईकमान ने अमृतसर सीट से सांसद सिद्धू का टिकट काट उनकी जगह अरुण जेटली को चुनाव लड़वाया। अगले साल जब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मनाने की कोशिश के चलते राज्यसभा के लिए भेजा।

आप में सिद्धू का स्वागत
आप प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत जी अगर उनकी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो उनका स्वागत है। उनकी पत्नी नवजोत जी लगातार अकाली दल की गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज़ उठाती आई हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू अगर आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, तो वह उनका स्वागत करेंगे। वहीं पंजाब में मंत्री मदनलाल बग्गा ने कहा कि अभी उन्होंने भाजपा को नहीं छोड़ा है। मुझे नहीं लगता है कि वो भाजपा को छोड़ेंगे। मैं सहमत हूं कि वो अकाली दल की आलोचना करते आए हैं लेकिन वो भाजपा में ही रहेंगे।

 

अकाली गठबंधन के खिलाफ बोलती रहीं हैं पत्नी नवजोत

formar cricketer and political leader navjot sidhu resigned from rajyasabha
navjot kaur - फोटो : navjot kaur
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पंजाब में बीजेपी विधायक और मुख्य संसदीय सचिव हैं। अब उन्होंने विधायकी छोड़ दी है। नवजोत कौर लगातार बीजेपी की सहयोगी अकाली दल पर हमले करती रही हैं।  कहा जा रहा है कि पति-पत्नी चाहते थे कि बीजेपी विधानसभा चुनावों में अकेले जाए और सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए।

नवजोत कौर हाल ही में पार्टी से एक इंटरव्यू के दौरान पार्टी से अलग होने के संकेत दे दिए थे। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अकाली और भाजपा तो मिलकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मैं और सिद्धू प्रचार नहीं करेंगे। तभी से दोनों आम आदमी पार्टी के टच में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed