{"_id":"57bac9684f1c1b8c63d4f980","slug":"formar-army-chief-and-modi-govt-cabinet-minister-general-vk-singh-statement-on-china-and-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बार बार बार्डर क्रास कर रहा चीन, पाकिस्तान कर रहा घुसपैठ: वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बार बार्डर क्रास कर रहा चीन, पाकिस्तान कर रहा घुसपैठ: वीके सिंह
मोहित धुपड़/अमर उजाला, बराड़ा (अंबाला)
Updated Tue, 23 Aug 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के बार-बार बॉर्डर क्रॉसिंग की घटनाओं व पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ से केंद्र सरकार पूरी तरह से चिंतित और गंभीर है। सरकार इस मसलों पर गंभीरता से विचार कर रही है और फिलहाल सबसे ज्यादा फोकस पाकिस्तान की ओर से होने वाली आतंकियों की घुसपैठ को रोकने पर है।
विज्ञापन
ये आतंकी ताकतें लगातार सीमा पार से देश में हालात खराब करने में जुटी हुई हैं। अंबाला के बराड़ा में आए पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ एवं विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि चीन के बॉर्डर क्रासिंग को लेकर कई तरह की दिक्कतें सरकार झेल रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल, चीन के साथ देश का जो बॉर्डर है, वो अधिकतर हिस्सा पर्वतीय है, लिहाजा बहुत सी जगह पर बार्डर क्लीयर नहीं होता। इसी का फायदा उठाकर चीन की सेना कई बार देश के बार्डर में घुस जाती है। लेकिन बाद में विभिन्न सैन्य तरीकों से उन्हें पीछे भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
पिछले महीने चीन ने दो बार क्रास किया अरुणाचल बॉर्डर
कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस ही केंद्र के राज्य गृह मंत्री किरण रिजजू ने भी पासीघाट में इस बात का खुलासा किया है पिछले महीने ही चीन की सेना ने दो बार अरुणाचल बार्डर को क्रास किया है। चीन की सेना लाइन ऑफ एक्च्यूल कंट्रोल (एलएसी) को क्रास कर गई थी, जो गंभीर बात है। वीके सिंह के अनुसार चीन की इसी तरह की हरकतों को लेकर देश की सेना भी पूरी तरह अलर्ट रहती है और इसका जवाब भी अपने तरीके से ही देती है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से होने वाली घुसपैठ को लेकर भी सरकार पूरी तरह चिंतित है। सरकार इस बात को लेकर हैरान है कि आखिरकार पाकिस्तान की ओर से आतंकी देश में कैसे और कहां-कहां से घुसपैठ कर देश में दाखिल हो रहे हैं। उनके अनुसार इन घुसपैठियों को पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है और घाटी में यही घुसपैठिये आर्मी कैंपों में हमला करने की फिराक में रहते हैं।
जनरल वीके के अनुसार अभी उन्होंने श्रीनगर का दौरा नहीं किया है, वहां के हालात को सामान्य बनाने पर मोदी सरकार बहुत ही ज्यादा गंभीर है। उनके अनुसार जो अलगाववादी ताकतें घाटी में अमन-चैन का माहौल बिगाड़ना चाहती है, सरकार उन्हें कभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।