फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   foreign investment may encourage in haryana

ओलांद के दौरे से हरियाणा में विदेशी निवेश की जमीन तैयार

Mon, 25 Jan 2016 09:33 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
foreign investment may encourage in haryana

फ्रांस राष्ट्रपति ओलांद के दौरे ने हरियाणा में विदेशी निवेश की फसल उगाने के लिए जमीन तैयार कर दी है। अगर सीएम खट्टर की उम्मीदों को पंख लगे तो ऐसा होगा। बैसाखी से पहले गुड़गांव में होने वाली इनवेस्टर्स समिट इस बात की गवाह बनेगी।

विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के चंडीगढ़ दौरे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओलांद को गुड़गांव से हरियाणा की धरती पर निवेश के फायदे बताएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने विदेश दौरों में हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर बल देते रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि गुड़गांव की सड़कों को इनवेस्टर्स समिट से पहले चमका दिया जाए। जो भी कानूनी पचड़े रास्ते में आएं, उनका समाधान निकाला जाए। फिलहाल गुड़गांव को फरीदाबाद से जोड़ने वाला एक लिंक रोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का प्रयास है कि एक और लिंक रोड निकाला जाए, जो महरौली के रास्ते को छूते हुए निकले। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेस हाइवे से जुड़े लिंक रास्तों में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा है।


मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में सक्रियता बढ़ाई
गुड़गांव शिकायत निवारण समिति के चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इन दिनों पूरा फोकस गुड़गांव पर है। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने गुड़गांव में गतिविधियां बढ़ाई हैं। साथ ही औचक दौरे भी शुरू किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed