फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for dowry wife murder un dhanas colony, husband and mother-in-law arrest

दहेज के खातिर पत्नी की हत्या, पति और सास गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
for dowry wife murder un dhanas colony, husband and mother-in-law arrest
चंडीगढ़। 28 अगस्त को धनास कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों दो महीने की गर्भवती महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि महिला की मौत पेट दर्द से नहीं, बल्कि फंदे पर लटकाने से हुई थी। महिला को उसके पति और सास ने दहेज की खातिर फंदे से लटका दिया था। गुनाह छिपाने के लिए उसका शव फ्रीज में करीब 6 घंटे तक छिपाकर रखा। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति रामकरण (29) व उसकी मां शीला (45) के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साधना (24) की शादी आजमगढ़ (यूपी) निवासी रामकरण से कुछ महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज की मांग कर उससे मारपीट करने लगा। 28 अगस्त को रामकरण व उसकी मां शीला ने हरिकेश के परिवार वालों को बताया कि साधना की अचानक पेट में दर्द होने के चलते मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिवार ने लुधियाना निवासी मामा ज्ञान चंद को धनास में रहने वाली साधना के पास जाने को कहा। देर रात ज्ञान चंद वहां पहुंचा तो उसने साधना के गले पर चोट के निशान देखे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सारंगपुर थाना प्रभारी राम रतन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को गुमराह करते हुए रामकरण ने बताया कि साधना के पेट में दर्द होने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर साफ हुआ कि उसकी मौत फंदे पर लटकाने से हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई हरिकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती की तो हुआ खुलासा
पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी रामकरण ने बताया कि साधना के बेहोश होने के बाद उसके गले में चुन्नी डालकर फंदे पर लटकाया और जब उसकी मौत हो गई तो उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद उसने किसी से सेक्टर-34 से फ्रीजर मंगवाकर साधना का शव करीब छह घंटे तक रखा। इसके बाद उसने साधना के परिवार वालों को फोन किया, लेकिन साधना के रिश्तेदार ने उसके गले पर निशान देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की करते थे मांग
पुलिस के अनुसार मृतक साधना के भाई हरिकेश ने बताया कि रामकरण अक्सर उसकी बहन साधना से मारपीट करता था। पिछले साल अक्तूबर में वह इस मारपीट से तंग होकर बहन को गांव में ले गया था। बाद में उसने कहा कि वह अब मारपीट नहीं करेगा तो अप्रैल में वह अपनी बहन को उनके पास छोड़ गया था। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed