Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For a developed India, it is essential to prepare skilled youth, not just degree holders: Kataria

विकसित भारत के लिए डिग्री नहीं, हुनरमंद युवा तैयार करना जरूरी : कटारिया

Sat, 28 Nov 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
For a developed India, it is essential to prepare skilled youth, not just degree holders: Kataria
राज्यपाल ने 16वें राष्ट्रीय शिल्प मेले का किया उद्घाटन, फुलकारी से मधुबनी तक दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को कलाग्राम में 16वें राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कलाग्राम के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। नगाड़ा बजाकर मेले का शुभारंभ करते हुए उन्होंने इसे ''एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' की जीवंत तस्वीर बताया। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय मेले में देशभर के दस्तकार और कलाकार पहुंचे हैं।
कटारिया ने कहा कि ऐसे आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाने के साथ पारंपरिक कलाकारों और ग्रामीण शिल्पकारों को रोजगार देते हैं। मेले में पंजाब की फुलकारी, राजस्थान की कठपुतली, गुजरात की कढ़ाई, यूपी की चिकनकारी, बिहार की मधुबनी और हिमाचल व पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए हैं। मेले में 900 से अधिक कलाकारों और शिल्पकारों ने स्टॉल लगाने की इच्छा जताई थी, लेकिन जगह की कमी के कारण सभी को शामिल नहीं किया जा सका। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 773 जिलों में 1244 विशेष उत्पादों की पहचान का उल्लेख किया।
विज्ञापन

250 कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
उद्घाटन समारोह में कोरियोग्राफर सुशील शर्मा के निर्देशन में करीब 250 कलाकारों ने गोवा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, असम, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान, केरल और पंजाब के लोक व शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। साध्वी दीदी पूर्णिमा बरसाने वाली ने राधा-कृष्ण के भजनों से माहौल भक्तिमय बनाया। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक अश्विन एम. दलवी ने बताया कि तीन स्टॉलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लखविंदर वडाली की प्रस्तुति
मेले में शनिवार सुबह 11 बजे से लोक प्रस्तुतियां होंगी। शाम को सूफी गायक लखविंदर वडाली प्रस्तुति देंगे। बाजीगरों के करतब भी आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विकसित भारत के लिए हुनरमंद युवा जरूरी
कटारिया ने एसोचैम नॉर्दर्न रीजन के एजुकेशन एंड स्किलिंग कॉन्क्लेव-2026 में भी कहा कि युवाओं को डिग्री के साथ व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल देना होगा। शिक्षा, रिसर्च और एआई को उद्योगों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, कृषि और मेडिकल टूरिज्म में कौशल विकास पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने एमएसएमई में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स अपनाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed