फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, UT Administration will Provide ration to social organizations

खबर का असरः चंडीगढ़ में अब जरूरतमंदों को मिलता रहेगा भोजन, संस्थाओं को प्रशासन देगा राशन

Sat, 18 Apr 2020 01:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, UT Administration will Provide ration to social organizations
यूटी एडवाइजर मनोज परिदा - फोटो : फाइल फोटो
बीते कई दिनों से जरूरतमंदों का पेट भर रहीं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को अब प्रशासन की तरफ से अब राशन मुहैया कराया जाएगा। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन


बता दें कि गरीब लोगों को भोजन करा रहीं कई सामाजिक संस्थाओं की ओर प्रशासन की ओर से मदद न मिलने पर हाथ खड़ा करने संबंधी खबर को अमर उजाला ने अपने 16 अप्रैल के अंक में ‘कई संस्थाओं ने खड़े किए हाथ.. दिहाड़ीदार और गरीबों के सामने खाने का संकट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने सामाजिक संस्थाओं को अब राशन मुहैया कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने शुक्रवार को अमर उजाला को एक खास बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ संस्थाओं ने पैक खाना तैयार करने का काम रोक दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सामाजिक संस्थाओं ने काफी मदद की है। प्रशासन व संस्थाओं को उम्मीद थी कि लॉकडाउन 14 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा लेकिन जब यह आगे बढ़ गया, और भी आगे बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में संस्थाओं के सामने खाना खिलाना जारी रखना एक चुनौती बन गई और वह चिंता में पड़ गए कि इसे आगे कैसे जारी रखा जाए। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और संस्थाओं की मदद करने का फैसला लिया है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि के साथ बैठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के पास फंड की कमी नहीं है। कोविड फंड में प्रशासन के पास 1 करोड़ 90 लाख रुपये हैं। प्रशासन इन पैसों का इस्तेमाल संस्थाओं को राशन देने के लिए भी करेगा।

50 प्रतिशत राशन मुहैया करा सकता है प्रशासन

संस्थाएं आने वाले दिनों में पैक खाना देने का काम जारी रख सकें, इसलिए लिए क्या पैटर्न अपनाया जाए इसके लिए मंथन जारी है। हालांकि जानकारी के अनुसार प्रशासन 50 प्रतिशत राशन मुहैया कराने के प्लान पर काम कर रहा है। इसके तहत रोजाना बनने वाले खाने के लिए आधा राशन प्रशासन मुहैया करा सकता है जबकि आधे की जिम्मेदारी संस्था की होगी। ऐसा इसलिए ताकि ज्यादा दिनों तक जरूरतमंदों को खाना दिया जा सके।

बिना कार्ड धारकों को राशन की जगह दिया जा रहा पैक खाना
एडवाइजर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 8 हजार परिवारों को राशन दिया जा चुका है और ऐसे 64 हजार परिवारों को गेहूं और दाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ की जनसंख्या करीब 12 लाख है। इसमें करीब ढाई से तीन लाख परिवार होंगे। इनमें से 64 हजार परिवारों को राशन दिया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर जरूरतमंद परिवार कवर हो जाएंगे।

प्रशासन कानून के दायरे से बाहर जा कर काम नहीं कर सकता है। शहर में कई लोग ऐसे हैं, जो चंडीगढ़ के रहने वाले नहीं हैं। बाहर से आकर यहां पर रह रहे हैं। हालांकि वह जरूरतमंद हो सकते हैं, ऐसे लोगों के लिए प्रशासन की तरफ से पैक्ड फूड व जगह-जगह खाना मुहैया कराया जा रहा हैं, लेकिन ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में शामिल कर राशन देना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed