{"_id":"667c461f69db6b00590e04ab","slug":"food-court-way-block-in-elente-mall-chandigarh-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: फिर विवादों में Elente Mall, फूड कोर्ट का रास्ता किया बंद, 2 दिन पहले हुई थी बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: फिर विवादों में Elente Mall, फूड कोर्ट का रास्ता किया बंद, 2 दिन पहले हुई थी बच्चे की मौत
Wed, 26 Jun 2024 10:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:19 PM IST
सार
चंडीगढ़ का एलांते मॉल बीते दो-तीन दिन से सूर्खियों में है। दो दिन पहले यहां एक बच्चे की मौत हुई थी। अब एक बार फिर से मॉल का विवाद पुलिस के पास पहुंचा है।
विज्ञापन
एलांते मॉल चंडीगढ़।
- फोटो : अमर उजारा
विस्तार
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित शहर के सबसे बड़े मॉल एलांते मॉल (नेक्सस एलांते) एक बार फिर विवादों में आ गया है। इससे दो दिन पहले एलांते मॉल में टॉय ट्रेन के पलटने से उसमें बैठे 11 साल के बच्चे की मौत हुई थी। इस घटना के बाद एलांते मॉल एक बार फिर से विवादों में है। इस बार मामला मॉल में बने फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने का है। बुधवार सुबह जब दुकानदार मॉल में पहुंचे तो फूड कोर्ट का रास्ता बंद था और कोई जवाब देने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद मामला थाने में पहुंचा और दुकानदारों ने मॉल मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अयान फूड्स की फर्म ने एलांते मॉल में फूड कोर्ट 9 साल के लिए लीज पर लिया था। लेकिन, कोरोना महामारी के दौरान फर्म ने मॉल मैनेजमेंट के पास इसका पैसा जमा नहीं करवाया। वर्ष 2022 में मॉल मैनेजमेंट की तरफ से इस फूड कोर्ट का रास्ता बंद कर दिया गया था, जिसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंचा। अदालत ने फर्म को 2 अगस्त 2024 तक 6 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश दिया है। लेकिन फर्म संचालक पुनीत गुप्ता ने पैसे जमा करवाने के बजाए इस फूड कोर्ट को मॉल के लिए सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद दुकानदार हर महीने अपना किराया फर्म के पास जमा करवाते रहे। इसी बीच बुधवार सुबह मॉल मैनेजमेंट ने फूड कोर्ट की सारी दुकानों को खाली करवाने के मकसद से इसका रास्ता ही बंद कर दिया। इसके चलते सारे दुकानदार एकत्र हुए और इंडस्ट्रीयल थाने में मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस इन दुकानदारों के साथ मॉल में पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं होने के कारण यह मामला अधर में ही लटका है।
विज्ञापन