फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Folk culture closely linked to the human heart: shyam

हरियाणा की लोक संस्कृति से रूबरू होना है तो यहां आएं

Sun, 12 Jan 2014 10:24 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 12 Jan 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
Folk culture closely linked to the human heart: shyam
लोक संस्कृति मात्र गांवों के लोगों द्वारा गाने-बजाने का नाम नहीं है, बल्कि लोक संस्कृति का सीधा संबंध मानव हृदय से है। यह हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक श्याम सखा श्याम ने कहे।
विज्ञापन


वे हरियाणा कला परिषद की ओर से पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा की धूम-6 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दूसरे दिन हिसार और गुडगांव मंडल के कलाकारों ने हरियाणवी नृत्य और 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग की रागनी गायन प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपने पूरे दम-खम के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद की निदेशक ऊषा शर्मा भी उनके साथ मंच पर उपस्थित रहे। इस मौके पर परिषद के उपाध्यक्ष केसी शर्मा, निदेशक ऊषा शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी लीला सैनी चारों मंडल में अव्वल रहने वाली टीमों के बीच फाइनल प्रतियोगिता 12 जनवरी को होगी।

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रहा अव्वल
हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हरियाणवी नृत्य और रागनी गायन प्रतियोगिता के पहले दिन अंबाला और रोहतक मंडल का मुकाबला हुआ।

इसमें अंबाला मंडल के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर संत विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी टाउनशिप पिजौंर रहा।


सांत्वना पुरस्कार डीएवी. कालेज फॉर गर्ल्ज यमुनानगर के कलाकारों को मिला। वहीं, रोहतक मंडल में विकेंद्र विक्की की टीम प्रथम स्थान पर रही। जबकि द्वितीय स्थान नटराज थियेटरीकल ग्रुप सोनीपत के कलाकारों ने हासिल किया।

रोहतक मंडल का सांत्वना पुरस्कार प्रताप सिंह मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा सोनीपत के कलाकारों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed