{"_id":"5e4da3ef8ebc3ef2d221f736","slug":"fogat-did-this-in-the-name-of-cultural-fest-chandigarh-news-pkl3670587108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी गायक गजेंद्र फोगाट ने गाया विवादित गाना, डांस करते हुए भिड़ गए दो छात्र गुट, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी गायक गजेंद्र फोगाट ने गाया विवादित गाना, डांस करते हुए भिड़ गए दो छात्र गुट, हाथापाई
Thu, 20 Feb 2020 04:18 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
दो छात्र गुटों में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में बुधवार को कल्चरल फेस्ट ‘कारवां’ में हरियाणवी गायक अपनी परफॉर्मेंस में शराब का प्रमोशन कर गए। गाने की प्रस्तुति के दौरान दो छात्र गुट भी आपस में भिड़ गए। हालांकि कॉलेज प्रिंसिपल के निर्देश के बाद सभी को बाहर निकाला गया।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हथियारों और नशे के प्रमोट करने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद करुण ने बताया कि गजेंद्र फोगाट ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान शैरी मान का ‘लाके तीन पेग बलिये, पैंदे भंगड़े गड्डी दी डिग्गी खोल के....’ भी गाया। गाने में मस्त छात्र गुट भी भिड़ गए। कॉलेज प्रिंसिपल पवन शर्मा ने स्टेज पर आकर हुड़दंग मचाने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज से बाहर निकालने के निर्देश दिए।
हमें नहीं पता- किन गानों पर लगाया है बैन
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि गजेंद्र फोगाट ने सिर्फ हरियाणवी गाने गाए हैं। उन्होंने पंजाबी कोई गाना नहीं गाया। हाईकोर्ट की तरफ से किन गानों पर बैन है, इसका मुझे ध्यान नहीं है। कार्यक्रम के दौरान कोई झगड़ा भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
फोगाट ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान साढ़े 6 बजे के दौरान जैसे ही पेग वाला गाना गाया है। इसी समय हमने 5 मिनट का ब्रेक लेकर उन्हें ऐसे शराब और हथियार से संबंधित गीत गाने के लिए मना कर दिया। उन्होंने सिर्फ एक बार अपने गाने में ‘पेग’ का इस्तेमाल किया। आगे से हम इन बातों का खास ध्यान रखेंगे।
- लक्षित, स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष, डीएवी
कार्यक्रम के दौरान अगर ऐसे गाने गाए गए हैं, तो हम जाकर चेक करेंगे।
- विनित, एसपी सिटी
अगर डीएवी कॉलेज में शराब से संबंधित गाने गाए गए हैं तो हम कॉलेज को नोटिस देंगे। ये गाने युवाओं में नशे के बढ़ावे का प्रमुख कारण है। हाईकोर्ट ने इन गानों पर रोक भी लगा रखी है।
- प्रो. पंडितराव धरेनवर