{"_id":"e32ebf949610ca61995206e59ff5a88c","slug":"fog-season-trains-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Dec 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार चल रहा है और बुधवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचीं।
विज्ञापन
हालांकि, बुधवार को धूप खिल गई थी, लेकिन लंबी दूरी वाली ट्रेनें फिर भी काफी लेट पहुंच रही हैं। बुधवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे लेट रही, जिस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस ट्रेन का चंडीगढ़ पहुंचने का समय सुबह 9.25 का है, लेकिन यह शाम करीब 6.45 पर स्टेशन पहुंची। वहीं, बुधवार को चलने वाली साप्ताहिक लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस भी 7 घंटे देरी से चंडीगढ़ स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
यह ट्रेन सुबह 10.20 बजे स्टेशन पहुंची है, लेकिन यह शाम करीब 6 बजे चंडीगढ़ पहुंची।
ये ट्रेनें भी रहीं लेट
कालका मेल-----45 मिनट लेट
लखनऊ चंडीगढ़--45 मिनट लेट
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस--40 मिनट लेट