फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: Fog alert for next four days in Punjab

Punjab Weather: कड़ाके की ठंड के बीच पाले ने बढ़ाई परेशानी, पटियाला सबसे ठंडा, चार दिन कोहरे का अलर्ट

Wed, 24 Jan 2024 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 12:25 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को रेड व अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इससे साफ है कि पंजाब को फिलहाल घने कोहरे, शीतलहर व कोल्ड डे की स्थिति से राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: Fog alert for next four days in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। कई जगह घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। दिन में हल्की धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्मी को बेअसर कर दिया। इसका असर तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई कई जगह यह गिरावट ज्यादा रही।

विज्ञापन


पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बीच पाले ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक शीतलहर के चलते पंजाब में कुछ जगहों पर पाला पड़ा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को पंजाब में 3.6 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा रहा। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए 24 जनवरी को भीषण ठंड और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान

पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 14 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। हालांकि, पटियाला का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे ही दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 10.0, लुधियाना का 13.0, बठिंडा का 10.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 13.1, गुरदासपुर का 9.0, फरीदकोट का 12.6, फिरोजपुर का 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।

चार दिन के लिए कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को रेड व अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इससे साफ है कि पंजाब को फिलहाल घने कोहरे, शीतलहर व कोल्ड डे की स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी

पंजाब और हरियाणा को शीतलहर से भी मुक्ति नहीं मिली है। दोनों राज्यों में ज्यादातर जगहों पर पारा और लुढ़का है। भीषण सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला, फतेहाबाद, भिवानी में भी कड़ाके की ठंड और हाड़ को भी भेद देने वाली शीतलहर महसूस की गई। खासकर रात के समय कुछ ज्यादा ही ठंड रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed