{"_id":"3d930675e77d5a6fdb10405649cb587f","slug":"flyover-made-at-landra-tpoint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांडरां टी-प्वाइंट पर डेढ़ करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांडरां टी-प्वाइंट पर डेढ़ करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां टी-प्वाइंट पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को छुटकारा
विज्ञापन
मिल जाएगा। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने यहां पर फ्लाईओवर
बनाने की योजना तैयार की है।
पर 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस संबंधी प्रशासन ने विशेष प्रोजेक्ट तैयार कर पंजाब सरकार को भेजा है। ताकि लोगों को ट्रैफिक समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके। इसी मामले को लेकर मंगलवार को डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने लांडरां टी प्वाइंट का दौरा किया। साथ ही किसानों व अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
इस मौके पर डीसी ने बताया कि खरड़ से बनूड़ तक सड़क को फोर लेन बनाने की योजना है। लेकिन पहले पड़ाव में लांडरां टी प्वाइंट से ओवरब्रिज बनाने की योजना है, इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क पर हमेशा ही जाम की स्थिति पैदा होती है। क्योंकि कई नामी कॉलेज और दूसरे जिलों को यहीं से रास्ता जाता है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है। फ्लाईओवर बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
इस मौके पर महिला आयोग पंजाब की चेयरपर्सन पमरजीत कौर लांडरां, एडीसी पूनमदीप कौर, एसडीएम लखमीर सिंह, एक्सईन लोक निर्माण विभाग एनएस वालिया, तहसीलदार रविंदर बंसल व किसान मौजूद थे।
लखनौर-लांडरां रोड होगा चौड़ा
डीसी ने बताया कि जल्द ही लखनौर से लांडरां टी प्वाइंट तक सड़क को चौड़ा व मजबूत किया जाएगा। सड़क को चुन्नी सरहिंद रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जमीन एक्वायर की जाएगी। लखनौर से लांडरां व सरहिंद सड़क तक जिन किसानों की जमीन एक्वायर की जाएगी। उनके साथ लांडरां में मीटिंग की।
मुआवजा दे तो अदालत से केस वापस लेंगे
डीसी से मीटिंग में किसानों ने कहा कि वे अपनी जमीन सड़क को चौड़ा करने के लिए देने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा दिलवाया जाए। यदि सरकार मुआवजा दे देगी तो वे अदालत में चल रहे अपने केस वापस ले लेंगे। डीसी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिलाने के बाद ही सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा।
जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू करें
डीसी ने मीटिंग के बाद रेवन्यू और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह लखनौर से लांडरां टी प्वाइंट तक सड़क को चौड़ा करने के लिए एक्वायर की जाने वाली जमीन की कार्रवाई शुरू करें। ताकि किसानों को मुआवजा देकर सड़क का काम शुरू किया जा सके। इसके अलावा लांडरां टी प्वाइंट पर चुन्नी सरहिंद रोड तक जो सड़क बनाई जानी है। उसके लिए जमीन एक्वायर करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।