फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flute, singing and tabla plays in Tagore theatre at Chandigarh

बांसुरी, गायन और तबले से टैगोर में बांधा समा

Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Flute, singing and tabla plays in Tagore theatre at Chandigarh
प्रस्तुति देतीं विदूषी महालक्ष्मी शिनॉय। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। 50वें भास्कर राव सम्मेलन के तीसरे दिन वीरवार को शास्त्रीय कलाकारों ने टैगोर थिएटर में दर्शकों की शाम को सुरमयी बना दिया। तीसरे दिन तीन कार्यक्रमों के तहत बांसुरीवादक पंडित राकेश चौरसिया, गायिका महालक्ष्मी शिनॉय और तबलावादक पंडित जयदेव ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दर्शकों में ज्यादातर युवा शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जयदेव ने की। उन्होंने पंजाब घराने के पारंपरिक तीन ताल में रेले, कायदे, पलटे इत्यादि के अलावा कुछ खास घरानेदार बंदिशें पेश कीं। इनके साथ हारमोनियम पर राजविंदर ने संगत की। पंडित जयदेव ने तबले की शिक्षा गुरु व पिता पंडित कालीराम से ली है।
विज्ञापन

दूसरे कार्यक्रम में शास्त्रीय गायिका महालक्ष्मी शिनॉय ने मंच संभाला। महालक्ष्मी ने राग कलावती में अलाप से शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने विलम्बित एक ताल में निबद्ध बंदिश साजन घर आए पेश की। द्रुत तीन ताल में निबद्ध रचना तुम्हारे बिना मैं तो मरी जात पेश करने के बाद कार्यक्रम का समापन कन्नड़ और कोंकणी भजन के साथ किया। इनके साथ मंच पर अभिषेक मिश्रा ने तबले संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम भाग में बांसुरीवादक पंडित राकेश चौरसिया ने शाम को सुरमयी बनाया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत राग दुर्गा से की। इसमें पारम्परिक अलाप से शुरू करके जोड़ एवं मध्य ताल में मधुर रचना प्रस्तुत की। इसके पश्चात राग किरवाणी में निबद्ध रचनाएं पेश कीं। कार्यक्रम के अंत में एक पहाड़ी धुन प्रस्तुत की। बांसुरी के मधुर स्वरों के बीच-बीच में ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इनके साथ तबले पर तबलावादक पंडित रामकुमार मिश्रा ने बखूबी संगत की।

टैगोर में बांसुरी की प्रस्तुति देते पंडित राकेश चौरसिया।

टैगोर में बांसुरी की प्रस्तुति देते पंडित राकेश चौरसिया।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed