फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Floriculture Exhibition in Exhibition Ground

एग्जीबिशन ग्राउंड में सजी है विविध राज्यों की बागवानी

Sat, 22 Feb 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
Floriculture Exhibition in Exhibition Ground
चंडीगढ़ में फ्लोरीकल्चर इंडस्ट्री और ट्रेड एग्जीबिशन चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में शुरू हुई। इसका आयोजन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर के उद्यमी किसानों को बागवानी में आगे बढ़ाने और शिक्षित करने के लिए किया जा रहा है। इसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा ने किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यहां इंटरनेशनल फ्लोरा एक्सपो 2014 के साथ इंटरनेशनल हॉर्टी एक्सपो 2014 का उद्घाटन किया।
इंडियन फ्लावर्स एंड आर्नामेंटल प्लांट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आई फ्लोरा) के अध्यक्ष एस जफर नकवी ने कहा कि चंडीगढ़ भारत के सबसे समर्थ बागबानी उत्पादन क्षेत्रों यानी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान इत्यादि में एक है।
विज्ञापन


इसमें गुणवत्तायुक्त प्लांटिंग सामग्री से लेकर बढ़ती हॉर्टी फसलों के लिए ग्रीनहाउस, बुआई से लेकर फसल कटाई और पैकेजिंग तक संपूर्ण बागबानी व्यवसाय देखने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई राज्यों से थीम पेवेलियन स्थापित किए गए हैं। इसमें ताजा फल एवं सब्जियों, फर्म मशीनरी एवं उपकरण, आलू के उत्पादों एवं तकनीकों, कोल्ड चेन एवं लॉजिस्टिक्स, सीड, एग्रोकेमिकल एवं इरिगेशन, ऑर्गेनिक, एग्री फाइनेंस एवं बीमा, प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग, चिकित्सकीय औषधि उत्पाद, फ्रेश रिटेलिंग और फ्लोरीकल्चर वेल्थ एवं टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जायेगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय एक्सपो का प्रायोजक है।


यह नेशनल हॉर्टीकल्चर मिशन, नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड और हॉर्टीकल्चर मिशन फार नार्थ ईस्ट एवं हिमालयन स्टेट्स सहित अन्य विभागों का भी मेजबान है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, एग्रिकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीईडीए), फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग मशीनरी इंडस्ट्री एसोसिएशन, इरिगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड और इंडियन फ्लॉवर्स और ऑर्नामेंटल प्लांट्स वेलफेयर एसोसिएशन इस एक्सपो में साथ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed