फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood waters entered 15 villages of Kapurthala

Kapurthala News: भुलत्थ के 15 गांव में घुसा बाढ़ का पानी, 450 लोग फंसे, सेना राहत कार्य में जुटी

Wed, 16 Aug 2023 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Aug 2023 09:14 PM IST
सार

गांव तलवंडी कूका के मंड क्षेत्र से पुलिस और भारतीय सेना की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। मंड क्षेत्र में 450 से अधिक लोग फंस गए हैं। इनमें से 250 से अधिक लोगों को जिला प्रशासन की टीमों ने भारतीय सेना की 88 आर्म्ड रेजिमेंट, पंजाब पुलिस की टीमों के सहयोग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है

विज्ञापन
Flood waters entered 15 villages of Kapurthala
लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने से ब्यास व सतलुज उफान पर हैं। बाढ़ का पानी भुलत्थ के करीब 15 गांवों में घुस गया हैं। जहां पर करीब 450 लोग फंसे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की सिविल व सेना की दो टीमों ने 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। डीसी कैप्टन करनैल सिंह ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सब-डिवीजन भुलत्थ के ढिलवां एरिया के धुस्सी बांध के साथ लगते मंड कूकां, मंड इब्राहीमवाल, रायपुर अराईयां, चक्कोकी, बुताला, ढिलवां, मिर्जापुर, दाऊदपुर, मंड हबीबवाल, घग्ग दौलतपुर, मंड सरदार सिंह वाला, नंगल लुबाना समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग अपने पशुओं को पानी के बीच से सुरक्षित स्थानों पर लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव तलवंडी कूका के मंड क्षेत्र से पुलिस और भारतीय सेना की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। मंड क्षेत्र में 450 से अधिक लोग फंस गए हैं। इनमें से 250 से अधिक लोगों को जिला प्रशासन की टीमों ने भारतीय सेना की 88 आर्म्ड रेजिमेंट, पंजाब पुलिस की टीमों के सहयोग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। तलवंडी कूका में भारतीय सेना और पंजाब पुलिस लोगों को छह नावों से बाहर निकाले में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा के तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

भाखड़ा बांध से पानी छोड़ने के बाद मोगा में सतलुज नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने पर सतलुज नदी के किनारे बसे तीन गांव हमेशा पानी की चपेट में आ जाते हैं। अब ग्रामीणों को एक बार फिर चिंता सताने लगी है। गांव संघेड़ा, कंबू खुर्द और मेहरू वाला में 300 से अधिक परिवार रहते हैं। 



ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिन पहले सतलुज का जलस्तर बढ़ने से गांव में काफी नुकसान हुआ था। कई कच्चे मकान ढह गए थे और पक्के मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। अब एक बार फिर सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। लोग अपने-अपने सामान को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि पीने के पानी की समस्या है। चारा भी नहीं है। ग्रामीणों ने सरकार से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed