फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood in J&K, Kaithal's family rescued by Army

नहीं भूलेंगे दहशत में गुजरे तीन दिन, अब नहीं जाएंगे कश्मीर

Sun, 14 Sep 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sun, 14 Sep 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
कैथल। श्रीनगर में बाढ़ में फंसे कैथल के पांच परिवारों के सभी 21 सदस्य रविवार को घर लौट आए। इस पर परिजनों सहित इन लोगों ने राहत की सांस ली है। दोपहर  के समय घर पहुंचते ही परिजनों एवं जानकारों का घर पर तांता लग गया। कश्मीर गए प्रवीण गुप्ता, सुनील गर्ग, नीरज गुप्ता, संजीव चौधरी व बृज गोयल ने बताया कि उन सभी की जान यदि बची है तो उसका श्रेय भारतीय सेना के जवानों को जाता है।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि चारों पानी ही पानी था। छोटे बच्च सहमे हुए थे। वे श्रीनगर में पहुंचे ही थी कि उसी समय बाढ़ आ गई। इस कारण वे घूम ही नहीं पाए। जिस दिन गए थे, उसी दिन से होटल में फंस गए। पहले ही दिन होटल में गैस खत्म हो गई। जिस कारण तीन दिनों तक आसपास के लोगों द्वारा दिए गए राशन से भूख मिटाई।
विज्ञापन


सिग्नल नहीं, कई किमी दूर से साधा संपर्क

होटल में फोन के सिग्नल नहीं थे। कई किलोमीटर दूसरे शहर में जाकर घर पर टेलीफोन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को वे होटल से सेना के ट्रक से श्रीनगर टेक्निकल हेलिपैड पहुंचे। वहां हजारों की संख्या में फंसे हुए यात्रियों को देख श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें चंडीगढ़ के लिए हवाई टिकट नहीं मिल पाई। इसके बाद वे फिर टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे तथा सेना के जहाज द्वारा उन्हें पठानकोट उतारा गया। जहां से वे टैक्सी कर कैथल लौटे। कैथल लौटने पर प्रवीन गुप्ता, शुभम गुप्ता, नीरू गुप्ता ने बताया कि वे अब कभी कश्मीर में घूमने के लिए नहीं जाएंगे। सभी लोग दहशत के साए में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी से एक दिन पहले सब कुछ ठप
सुरक्षित लौटे लोगों ने बताया कि आठ सितंबर को घर लौटना था। लेकिन सात को लाइट, मोबाइल सहित अन्य सुविधाएं बिलकुल बंद हो गई। ऊंचाई पर होने के कारण वह पानी के बहाव में नहीं फंसे। वहां पर प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई भी प्रशासन का अधिकारी नजर नहीं आया।


श्रीनगर से हेलिकॉप्टर में बैठने के बाद तबाही का मंजर देखा। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। घर, गाड़ियां, शहर पानी में डूबे हुए हैं। आर्मी के जवान दिन रात एक करके जान हथेली पर रखकर लोगों को बचा रहे हैं। अगर आर्मी नहीं होती, तो लोगों को निकालना मुश्किल होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed