फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood gates of Sukhna Lake opened after water level increased

Chandigarh News: पहाड़ों पर बारिश के बाद बढ़ा सुखना लेक का जलस्तर, फ्लड गेट खोला, यातायात विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

Sun, 17 Jul 2022 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 08:37 PM IST
सार

वर्ष 2020 में भी जलस्तर 1163.40 फुट पर पहुंच गया था। इसके बाद ही गेट खोले गए थे। इसके बाद सुखना चो भी ओवरफ्लो हो गई थी। पानी इतना ज्यादा था कि बलटाना क्षेत्र में भी पानी घुस गया था। समस्या को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021 में प्रशासन ने पानी खतरे के निशान तक पहुंचने से पहले ही फ्लड गेट खोल दिए थे।

विज्ञापन
Flood gates of Sukhna Lake opened after water level increased
सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए। - फोटो : सभी फोटो- अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों और सुखना कैचमेंट एरिया में शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण लेक का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। इस कारण रात लगभग सवा एक बजे एक फ्लड गेट खोलना पड़ा। चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि सुखना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब 1162.45 फुट पर पहुंच गया था। इसके बाद ही एहतिहात के तौर पर फ्लड गेट खोलना पड़ा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसे लेकर प्रशासन और यातायात विभाग ने आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मोहाली व पटियाला को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है। पिछले सप्ताह सुखना का जलस्तर 1162.25 फुट था। शहर में लगातार हो रही बारिश के बाद जलस्तर 1162.45 पर पहुंच गया। जैसे ही इंजीनियरिंग विभाग को इसकी सूचना मिली अधिकारी मौके पर पहुंचे और यह सुनिश्चित किया गया कि सुखना चो के आसपास कोई है तो नहीं। इसके बाद फ्लड गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2020 में 1163.40 फुट तक पहुंचा था पानी
वर्ष 2020 में भी जलस्तर 1163.40 फुट पर पहुंच गया था। इसके बाद ही गेट खोले गए थे। इसके बाद सुखना चो भी ओवरफ्लो हो गई थी। पानी इतना ज्यादा था कि बलटाना क्षेत्र में भी पानी घुस गया था। समस्या को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021 में प्रशासन ने पानी खतरे के निशान तक पहुंचने से पहले ही फ्लड गेट खोल दिए थे। इसके बाद जब-जब पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचा प्रशासन ने तत्काल गेट खोलकर पानी निकाल दिया। इसके साथ यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि पानी थोड़ा-थोड़ा करके छोड़ा जाए, ताकि आवासीय क्षेत्र में पानी न घुसे। 



वर्ष 2017 में हो गई थी लेक की हालत खराब
सिटी ब्यूटीफुल की लाइफ लाइन कही जाने वाली सुखना की वर्ष 2017 में हालत दयनीय हो गई थी। पानी इतना सूख गया था कि बोटिंग बंद करनी पड़ी थी। लेक के बीचोबीच बड़ा हिस्सा सूखा दिखने लगा था। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इसका संज्ञान लिया और प्रशासन को इसकी बेहतर व्यवस्था का निर्देश जारी किया था। इसके बाद से शहर में लगातार बारिश से सुखना लबालब है। 


 
यातायात करना पड़ा डायवर्ट, विभाग ने जारी किया अलर्ट 
फ्लड गेट खुलते ही पानी का बहाव इतना तेज था कि पानी सड़कों तक आ गया। इस कारण यातायात विभाग को वाहनों को दूसरे रास्ते से मोड़ना पड़ा। लोगों को सलाह दी गई कि वह किशनगढ़ और मनीमाजरा की तरफ से जाने वाली रोड से निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed