फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flights will be start 24 hours in Chandigarh International Airport

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के लोगों के लिए अच्छी खबर, इस तारीख से 24 घंटे भर सकेंगे उड़ान

Fri, 16 Nov 2018 02:01 PM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Flights will be start 24 hours in Chandigarh International Airport
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ और आसपास के लोगों का 24 घंटे उड़ान का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। लोग पिछले कई वषो से 24 घंटे हवाई यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (चिआल) की मानें तो 31 मार्च 2019 से यहां पर दिन और रात में लोग किसी भी समय उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए हवाई पट्टी को अत्याधुनिक बनाने के साथ ही विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इससे चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू के लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


 चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्वस्तरीय बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। रिटेल आपरेशंस की शुरुआत के साथ ही चिआल को 24 घंटे चालू करने की दिशा को गति मिल गई है। चिआल के सीईओ सुनील दत्त ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट को हम एक विश्व स्तरीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


अगर सब कुछ सही चला तो अगले साल 31 मार्च से लोगों को हवाई यात्रा के लिए समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां से यात्रियों को 24 घंटे हवाई सेवाएं मिल सकेंगी, जिसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 24 घंटे शुरू हो जाने के बाद सिटी ब्यूटीफुल, पंजाब, हरियाणा, हरियाणा और जम्मू के लोगों के लिए हवाई यात्राएं बेहतर विकल्प साबित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी प्रमुख वजह यह है कि दिल्ली जाने के लिए हर किसी को अभी सड़क मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। सिटी ब्यूटीफुल से दिल्ली सड़क मार्ग से होकर जाना आम लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी हर हाल में चाहती है कि आगामी 31 मार्च तक हर समय लोगों को उड़ान की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed