फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flight plan in Chandigarh airport based on Manual system

14 सौ करोड़ से बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डिजिटल इंडिया का उड़ा रहा मजाक...जानें मामला

Sun, 02 Dec 2018 03:36 PM IST
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Updated Sun, 02 Dec 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
Flight plan in Chandigarh airport based on Manual system
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : file photo

 1400 करोड़ रुपये की लागत से बने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल एयरफोर्स को भेजने का कार्य आज भी पुराने मैन्युअल ढर्रे पर टिका है। यह हास्यास्पद नहीं तो और क्या है? कहां आज हम डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अत्याधुनिक महत्वाकांक्षी योजना पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी पलीता लगाने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


हैरानी वाली बात तो ये है कि जहां हर काम डिजिटल हो रहा है, वहां फ्लाइट प्लान को मैन्युअल भेजने का काम क्यों? जबकि फैक्स और मेल के जरिए फ्लाइट प्लान भेजने की मंजूरी एयरफोर्स पहले हीं दे चुका है। बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्लाइटों का प्लान रोजाना एयर लाइंस की ओर से एयरफोर्स को भेजा जाता है।
विज्ञापन


पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के आदेश का भी अब तक नहीं किया पालन 
चंडीगढ़ के मार्डन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्लाइट प्लान का मामला जब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के संज्ञान में आया तो अदालत ने 21 नवंबर 2018 को एयरपोर्ट अथॉरिटी को निर्देश दिया था कि फ्लाइट प्लान सात दिनों के भीतर मेल या फिर फैक्स के जरिए भेजने की प्रक्रिया शुरू करवाना सुनिश्चित करें, लेकिन अदालत के आदेश के दस दिन बाद भी फ्लाइट प्लान फैक्स और मेल के जरिए भेजने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। शनिवार को अमर उजाला के संवाददाता ने इस फ्लाइट शेड्यूल का रियलिटी चेक किया तो पाया कि सभी एयरलाइंस ने एयरफोर्स को मैन्युअल फ्लाइट प्लान भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स की सुरक्षा पर भी सवाल  

पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमले से भी सबक नहीं ले पाया एयरपोर्ट अथॉरिटी। क्योंकि एयर लाइंसों के जरिए एयरफोर्स स्टेशन पर भेजे जाने वाले फ्लाइटों के प्लान को लेकर एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतर अस्थायी कर्मचारी जाते हैं, बाकायदा वहां उनकी और उनके आई कार्ड की चेकिंग भी होती है, लेकिन इस वजह से एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में कहीं भी चूक हुई तो जिम्मेदार कौन होगा? एयरपोर्ट अथॉरिटी, यहां के एयर लाइंस या फिर एयरफोर्स। 

सुनिए क्या कहते हैं, विस्तारा एयर लाइंस के मैनेजर   
विस्तारा एयर लाइंस के मैनेजर गौतम ने कहा कि फ्लाइटों का प्लान कैसे भेजा जाता है, इस संबंध में जानकारी नहीं है। फिर उनसे पूछा गया कि विस्तारा का फ्लाइट प्लान एयरफोर्स को कैसे भेजा जाता है, पूछने पर उन्होंने कहा कि पता नहीं। इस संबंध में हम ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं।

क्या कहते हैं, गो एयर वेज के मैनेजर 
गो एयर वेज के मैनेजर विनोद रैना ने बताया कि अभी एयरफोर्स को फ्लाइट प्लान रोजाना अपने आदमियों के माध्यम से भेज रहे हैं। चर्चा थी कि अब फैक्स के थ्रू फ्लाइट प्लान भेजा जाएगा, लेकिन अभी कुछ हुआ नहीं।  

क्या कहते हैं इंडिगो के मैनेजर  
इंडिगो के मैनेजर मनीष ने बताया कि सभी एयर लाइंस का फ्लाइट प्लान उनका स्टाफ लेकर एयरफोर्स जाते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed