{"_id":"6032caf38ebc3ee96e7cf4b2","slug":"flames-erupt-again-in-dumping-ground-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl4047886198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के डंपिग ग्राउंड में हुआ यह.. बने भयंकर हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के डंपिग ग्राउंड में हुआ यह.. बने भयंकर हालात
विज्ञापन
चंडीगढ़। डंपिंग ग्राउंड में रविवार दोपहर एक बार फिर आग लग गई। दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखा कचरा होने के कारण आग देर शाम तक धधकती रही।
लोगों ने बताया कि दोपहर लगभग 3 बजे अचानक काफी धुआं डड्डुमाजरा की तरफ आता दिखाई दिया। जानकारी करने पर पता चला कि डंपिंग ग्राउंड के ऊपरी हिस्से में आग लग गई है। तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। जब तक गाड़ियां पहुंचीं तब तक डंपिंग ग्राउंड में आग तेजी से फैल चुकी थी। कर्मचारियों ने आग बुझाने के साथ ही और गाड़ियां मंगवाईं। खबर लिखे जाने तक रात डंपिंग ग्राउंड में आग धधक रही थी और कर्मचारी बुझाने में जुटे थे। वहां घूम रहे जानवरों को भी जैसे तैसे डंपिंग ग्राउंड से दूर भगाया गया।
लोगों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड व कचरा निस्तारण प्लांट में एक-एक फायर टेंडर रखना चाहिए। ताकि आग लगने पर बुझाने की व्यवस्था हो। हर बार अधिकारी व पार्षद आश्वासन देते हैं लेकिन इस पर अमल आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
पीयू और सेक्टर 22 वालों को धुएं से परेशानी
आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। चूंकि कचरे में थोड़ी नमी थी, इसलिए इससे काफी मात्रा में धुआं निकल रहा था। यह धुआं पंजाब यूनिवर्सिटी और सेक्टर 22 तक दिखाई दे रहा था। लोगों को धुएं से घुटन महसूस हुई। जहरीली दुर्गंध से सबसे ज्यादा परेशानी दिल और सांस के मरीजों को हुई।
गर्मियों में बढ़ जाती है समस्या
स्थानीय निवासी दयालकृष्ण ने बताया कि अभी तो गर्मियों की शुरुआत है। एक सप्ताह पहले भी यहां आग लगी थी। गर्मियों में हर साल 4 से पांच बार बड़ी आग लगती है। तब यहां रहने वाले लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। एक साल में खत्म होने वाला कचरे का पहाड़ ज्यों की त्यों खड़ा है। पता नहीं अब आगे और कितनी मुसीबत झेलनी होगी।