{"_id":"5d3bd1ac8ebc3e6cfc5d8170","slug":"five-wrestlers-from-haryana-selected-for-world-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुने गए हरियाणा के पांच पहलवान, जीत तय करेगी ओलंपिक का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुने गए हरियाणा के पांच पहलवान, जीत तय करेगी ओलंपिक का टिकट
Sat, 27 Jul 2019 09:53 AM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 27 Jul 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को हुए ट्रायल में हरियाणा के पांच पहलवानों का चयन हुआ। इनको मिलने वाली जीत ही ओलंपिक का टिकट पक्का करेगी। चैंपियनशिप के लिए जिन पांच पहलवानों का चयन किया गया, उनमें दुनिया के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया, मौसम खत्री, दीपक पूनिया, सुमित और रवि शामिल हैं।
वहीं, गीता फौगाट के पति पवन कुमार और साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान का चयन नहीं हो पाया है। इससे उनकी ओलंपिक की राह कठिन होती दिख रही है। कजाख्सतान के नूर सुल्तान में 14 से 22 सितंबर तक वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप से ही सभी भार वर्गों में पहलवानों को ओलंपिक का टिकट भी मिलेगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ही ओलंपिक क्वालीफायर के लिए पहली कड़ी होती है।

मौसम खत्री ने साक्षी मलिक के पति को हराया
वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पांच भार वर्गों का ट्रायल शुक्रवार को दिल्ली में हुआ। 57 किलो वर्ग में सोनीपत के रवि ने संदीप तोमर व उत्कर्ष काले को मात देकर अपनी जगह पक्की की। 65 किलो वर्ग में झज्जर के बजरंग पूनिया ने हरफूल को हराकर जीत दर्ज की तो 86 किलो वर्ग में झज्जर के दीपक पूनिया ने गीता फौगाट के पति पवन कुमार को हराया।
97 किलो वर्ग में सोनीपत के मौसम खत्री ने साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान को हरा दिया तो 125 किलो में झज्जर के सुमित ने सतेंद्र मलिक को हराया। 74 किलो भार वर्ग में सुशील कुमार का दो सप्ताह बाद ट्रायल कराया जाएगा। वहीं प्रवीण राणा समेत अन्य पहलवानों को चोटिल बताया जा रहा है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पांच भार वर्ग में ट्रायल कराया गया, जिनमें बजरंग, मौसम, दीपक, सुमित व रवि ने जीत दर्ज की। ओलंपिक वाले एक अन्य 74 किलो भार वर्ग का ट्रायल जल्द कराया जाएगा। इसमें जितने भी पहलवान चुने गए हैं, सभी हरियाणा के हैं। - विनोद तोमर, जनरल सेक्रेटरी भारतीय कुश्ती संघ