{"_id":"66d1375ff01432992003cc2c","slug":"five-singh-sahiban-meeting-at-sri-akal-takht-sukhbir-badal-today-all-update-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुखबीर बादल तनखाइया घोषित, पांच सिंह साहिबान ने बैठक के दाैरान लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुखबीर बादल तनखाइया घोषित, पांच सिंह साहिबान ने बैठक के दाैरान लिया फैसला
Fri, 30 Aug 2024 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:58 AM IST
सार
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर बागी अकालियों ने एक जुलाई को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि अकाली दल की सरकार के दौरान विभिन्न धार्मिक गलतियां की गई हैं। इसके लिए अकाली दल का नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : twitter @officeofssbadal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री व अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल को तनखाईया घोषित कर दिया है। अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर बादल को अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई पंथक गलतियों के लिए दोषी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालया में पांच सिंह साहिबों की बैठक हुई, जिसमें पंज सिंह साहिबों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब सरकार के उप मुख्यमंत्री व अकली दल के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे पंथक की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। शिरोमणि अकाली दल की हालत बहुत पतली हो गई। सिख हितों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए उनके सहयोगी सिख कैबिनेट मंत्री जो 2007 से 2017 तक सरकार में मौजूद रहे है को भी इस संबंध में 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। जब तक सुखबीर सिंह बादल अपने सहयोगियों के साथ एक विनम्र सिख की तरह अकाल तख्त साहिब पर गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में सिख संगत और पंज सिंह साहिबों के सामने अपनी गलतियों के लिए वह तनखाईया रहेंगे। उनके साथ कोई भी अपनी रोटी बेटी की सांझ तब तक नहीं रख सकता जब तक वह अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा को पूरी नहीं कर लेते।
विज्ञापन
वहीं, अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि अब सुखबीर बादल अकाल तख्त पर पेश होंगे। इस दौरान उनको अकाल तख्त साहिब से उनके उनके गुनाह बताए जाएंगे, जिस पर सुखबीर बादल अपना पक्ष रखेंगे और अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से जो भी आदेश आएगा, शिरोमणि अकाली दल उस आदेश को सिर झुकाकर स्वीकार करेगा। सुखबीर बादल ने पहले ही साफ कर दिया था कि जो भी आदेश आएगा उन्हें एक विनम्र सिख के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।