फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five robbers took the cashier at gunpoint and fled with Rs 24 lakh in four minutes

Chandigarh News: सभी केंद्र... अपडेट... कैशियर को गनपाॅइंट पर लेकर चार मिनट में 24 लाख लेकर फरार हो गए पांच लुटेरे

Wed, 18 Sep 2024 09:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Five robbers took the cashier at gunpoint and fled with Rs 24 lakh in four minutes
-नोट: कुछ नए तथ्य जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

---
-अमृतसर में एचडीएफसी बैंक की कत्थूनंगल शाखा में वारदात
-गार्ड, कैशियर व अन्य स्टाफ को गोली मारने की धमकी देकर बनाया बंधक
-भागते हुए मोबाइल फोन-लैपटाॅप भी ले गए साथ, तलाश के लिए मारे छापे
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पांच लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में एचडीएफसी बैंक की कत्थूनंगल शाखा में घुसे और शटर लगा दिया। स्टाफ और ग्राहकों को अलग-अलग करते हुए उनके मोबाइल फोन ले लिए। इसके बाद कैशियर को गनपॉइंट पर लेते स्ट्रांग रूम में ले गए और 25 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने पूरी वारदात को मात्र 4 मिनट में अंजाम दिया और माैके से फरार हो गए। भागते समय लुटेरे बैंक स्टाफकर्मियों के मोबाइल फोन, पांच ग्राहकों के पर्स, बैंक के लैपटाॅप और डीवीआर भी साथ ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी चरणजीत सिंह, एसपी हरिंदर सिंह गिल पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे मेन रोड पर स्थित बैंक की ब्रांच में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दाैरान दो बाइक पर पांच लुटेरे आए। उन्होंने गार्ड के माथे पर पिस्टल लगाई और धमकाते हुए राइफल छीन ली। शाखा के अंदर घुसते ही लुटेरों ने शटर लगा दिया और ग्राहकों-बैंक कर्मचारियों को बंधक लिया। इसी दाैरान दो अन्य लुटेरे कैशियर के पास गए और उसके माथे पर पिस्टल लगा दी। कैशियर को गोली मारने की धमकी देते हुए स्ट्रॉन्ग रूम में ले गए और 25 लाख रुपये का कैश बैग में भरा और स्टाफ के मोबाइल फोन, लैपटाॅप, डीवीआर लेकर बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन


रुपये जमा कराने आए लोगों से भी नकदी छीनी
लुटेरों ने बैंक में रुपये जमा कराने आए लोगों से भी नकदी छीन ली। कुछ दूर जाने पर लुटेरों ने मोबाइल फोन फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। एसएसपी (देहात) चरणजीत सिंह ने बताया कि लुटेरों को पता लगाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। लुटेरों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed