{"_id":"5de008268ebc3e549707444f","slug":"five-officers-of-four-jails-of-punjab-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाईः कैदियों ने किया वीडियो वायरल, पंजाब की चार जेलों के पांच अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाईः कैदियों ने किया वीडियो वायरल, पंजाब की चार जेलों के पांच अधिकारी सस्पेंड
Fri, 29 Nov 2019 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब जेल विभाग ने चार जेलों के दो सुपरिंटेंडेंट, एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एक सहायक सुपरिंटेंडेंट और एक हेड वार्डर को सस्पेंड कर दिया है। विभाग के प्रमुख सचिव आर. वेंकटरत्नम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन जेलों में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो अपलोड किए जाने के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने इन मामलों की जांच आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप को सौंपी थी जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जेल विभाग ने यह कार्रवाई की है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। सस्पेंड किए गए सभी मुलाजिमों का मुख्यालय चंडीगढ़ स्थित एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ जेल बनाया गया है जहां नियमित तौर पर इन्हें हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने संगरूर, रोपड़, मालेरकोटला और नाभा जेलों में कार्रवाई की है। इसके तहत संगरूर जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़, रोपड़ जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह, मालेरकोटला सब-जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रुदमन सिंह, नाभा जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जगतार सिंह और हेड वार्डर जसमिंदर सिंह के निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
संगरूर जेल से वायरल हुआ वीडियो :
इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि सबसे पहले जिला जेल संगरूर में 12 अक्तूबर 2018 को कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया था। इस संबंध में सरकार की ओर से आईजी ओसीसीयू/इंटेलिजेंस को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था।