फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five ministers and seven MLAs contesting in Lok Sabha election in Punjab

Loksabha Election: पंजाब में नौ सीटों पर पांच मंत्री और सात विधायकों की अग्निपरीक्षा, बढ़ी उपचुनाव की संभावना

Tue, 14 May 2024 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 May 2024 03:57 PM IST
सार

इस बार मैदान में सबसे ज्यादा आप के आठ विधायक (पांच कैबिनेट मंत्री) हैं, जबकि एक कांग्रेस विधायक को आप ने अपने पाले में लाकर चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपने तीन दिग्गज व तेज तर्रार विधायकों पर दांव खेला है।

विज्ञापन
Five ministers and seven MLAs contesting in Lok Sabha election in Punjab
पंजाब में रण में उतरे मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 के लोकसभा चुनाव कई मायनों में लंबे अरसे तक याद रहेंगे। दलबदल, बगैर गठबंधन के दलों का अपने बलबूते चुनाव में उतरने के अलावा पंजाब में पहली बार पांच मंत्री और सात विधायक लोकसभा की चुनावी जंग में उतरे हैं। 
विज्ञापन


इन विधायकों में सबसे ज्यादा आप के आठ विधायक (पांच कैबिनेट मंत्री) हैं, जबकि एक कांग्रेस विधायक को आप ने अपने पाले में लाकर चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपने तीन दिग्गज व तेज तर्रार विधायकों पर दांव खेला है। इतनी संख्या में विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने के पीछे की रणनीति साफ है कि सभी पार्टियां मजबूत चेहरों के जरिये तगड़ी चुनौती देना चाहती हैं। ऐसे में विधायकों पर दांव खेलने में दलों ने जरा भी हिचक नहीं दिखाई है और दिग्गज विधायकों के मैदान में आने से पंजाब में उपचुनाव होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


पंजाब की नौ लोकसभा सीटों पर वर्तमान विधायक, चुनाव मैदान में हैं। रोचक पहलू यह है कि तीन सीटों संगरूर, लुधियाना और गुरदासपुर में वर्तमान विधायक आमने-सामने हैं। संगरूर से आप के विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के सामने कांग्रेस के तेज तर्रार नेता व विधायक सुखपाल सिंह खैरा चुनाव मैदान में हैं। लुधियाना से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और आप के विधायक अशोक पराशर पप्पी आमने सामने हैं। गुरदासपुर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा को आप के विधायक अमनशेर सिंह चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा सीट से आप विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, सांसद हरसिमरत कौर बादल के सामने मैदान में हैं। पटियाला से आप विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी और भाजपा की परनीत कौर को टक्कर दे रहे हैं। अमृतसर से आप ने कुलदीप सिंह धालीवाल (कैबिनेट मंत्री), खडूर साहिब से कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, फिरोजपुर से आप विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के विधायक डा राज कुमार चब्बेवाल को आप ने होशियारपुर से उतारा है। पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से नौ पर 12 विधायक किस्मत आजमा रहे हैं। इन विधायकों में से कई चुनाव जीत सकते हैं और इस स्थिति में विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed