फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five hours of daily practice earned him a place in the senior team, now he dreams of playing for Team India.

Chandigarh News: रोज पांच घंटे की प्रैक्टिस ने दिलाई सीनियर टीम में जगह, अब टीम इंडिया में खेलने का सपना

Mon, 06 Oct 2025 08:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Five hours of daily practice earned him a place in the senior team, now he dreams of playing for Team India.
-नेशनल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लुधियाना की आकांक्षा का चयन, नागपुर में करेंगी पंजाब का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना की बीस साल की युवती आकांक्षा सैनी ने क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन नेशनल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। अब वह नागपुर में होने वाले टूर्नामेंट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगी। ग्राउंड पर रोज पांच घंटे पसीना बहाने वाली आकांक्षा अब टीम इंडिया में खेलने का सपना पाले हुए हैं।
15 चयनित खिलाड़ियों में आकांक्षा लुधियाना की अकेली लड़की हैं। छोटी उम्र में ही उसके पास स्टेट टीम का अनुभव है। सात साल से क्रिकेट की पिच पर जौहर दिखा रहीं आकांक्षा पिछले चार सालों से प्रदेश की अंडर 19 और अंडर 23 प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।
विज्ञापन

भाई अक्षित सैनी को क्रिकेट खेलता देख 5.5 फीट की अकांक्षा को भी क्रिकेट से प्यार हो गया। पिता एसके सोनी और माता मीनाक्षी सैनी के प्रोत्साहन से वह सफलता की मंजिल चढ़ती गईं। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 में राॅयन इंटरनेशनल स्कूल की विद्यार्थी रहते हुए उनकी प्रतिभा सामने आई। शिमलापुरी क्रिकेट अकादमी के कोच हरभजन काला ने उसकी प्रतिभा को तराशा। सुबह घंटों फिटनेस पर ध्यान देने के बाद दोपहर तीन से रात आठ बजे तक पांच घंटे विकेट पर मेहनत करती हैं। उनकी इसी प्रतिभा के कारण उन्हें स्पोर्ट्स कोटा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी से प्रभावित हुए चयनकर्ता
पंजाब सीनियर टीम में स्थान बनाने के लिए उसने कड़ी मेहनत की। पहले अमृतसर में चार टीमों के बीच हुई लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उसका चयन मोहाली में आयोजित 15 दिन के कैंप के लिए हुआ। उनकी बल्लेबाजी देख चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया। आकांक्षा के पिता एसके सोनी ने बताया कि उनकी बेटी का सपना भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहन अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। इसके लिए उसे जितनी भी मेहनत करनी होगी वह करने के लिए तैयार हैं। हम दुआ करते हैं कि उसे मेहनत का फल मिले और वह देश के लिए क्रिकेट खेल कर भारत का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed