फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five hours interrogation of former IAS officer in irrigation scam

Punjab: सिंचाई घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी से पांच घंटे पूछताछ, विजिलेंस के निशाने पर नेता भी

Wed, 19 Oct 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Oct 2022 01:34 AM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो अब इस घोटाले में राज नेताओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। जल्द ही शिअद नेता व पूर्व सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और जनमेजा सिंह सेखों को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी। विजिलेंस ने पूछताछ की सारी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Five hours interrogation of former IAS officer in irrigation scam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल पहले शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय में सिंचाई विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को रिटायर आईएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू से विजिलेंस ने पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे सिंचाई विभाग की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया के बारे में सीधे सवाल किए गए। उन्हें विजिलेंस ने प्रोफार्मा दिया था, जिसमें लिखित रूप में सवालों के जवाब लिए गए। भविष्य में विजिलेंस अधिकारियों और नेताओं को भी बुलाएगी। 

विज्ञापन


पूर्व आईएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू सिंचाई विभाग में सचिव रह चुके हैं। ठेकेदार गुरविंदर सिंह द्वारा दिए गए बयान को आधार बनाकर विजिलेंस ने केस को दोबारा खेाला है। इसके बाद उन्हें तलब किया गया था। वह मंगलवार को पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे मोहाली स्थित विजिलेंस भवन पहुंच गए थे। उनसे दो चरणों में करीब पांच घंटे तक पूछताछ हुई। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार उनसे यही जानने की कोशिश की गई कि आखिर विभाग टेंडर कैसे अलॉट करता है। टेंडरों की फाइल कैसे चलती है। इसमें अधिकारियों और विभाग के मंत्री क्या भूमिका होती है। इसके अलावा विभाग में अधिकारियों की पोस्टिंग व इससे जुड़े सवाल किए गए। अधिकारी ने विजिलेंस के हर सवाल के जबाव दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे वह वहां से फ्री हुए। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार पूर्व अधिकारियों और उस समय के राज नेताओं के बैंक खातों से लेकर प्रॉपर्टी तक को भी खंगाला जाएगा। विजिलेंस अधिकारी इस केस को गंभीरता से ले रहे हैं। याद रहे कि राज्य में 2017 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।

पूछताछ के दौरान गुरिंदर सिंह ने दो पूर्व मंत्रियों, तीन पूर्व आईएएस अफसरों और कुछ इंजीनियरों के नाम लिए थे। उस समय उसकी तरफ से कहा गया था कि काम दिलाने, बिल पास करने और टेंडर के नियम व शर्तों को उसके मुताबिक बनाने आदि को लेकर इन सभी ने मोटी रकम हासिल की है। इसी बयान के आधार पर विजिलेंस ने इन अफसरों और संबंधित नेताओं से पूछताछ करनी थी लेकिन न तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और न ही उनके बाद मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी ने जांच की अनुमति दी। 

विजिलेंस के सूत्रों के अनुसार ठेकेदार गुरिंदर सिंह को 2007 से लेकर 2016 तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के काम अलॉट हुए थे। इसे लेकर उसने इन अफसरों, पूर्व मंत्रियों को पैसा दिया। गुरिंदर सिंह के बारे में कहा जाता है कि सिंचाई विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक अफसर भी उसकी पसंद के ही लगते थे। 2006 में 4.75 करोड़ रुपये की उसकी कंपनी मात्र 10 वर्ष में 300 करोड़ रुपये की हो गई।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खुद को बताया था बेगुनाह
पता चला है कि पूर्व आईएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू ने कुछ समय पहले इस मामले में खुद को बेगुनाह बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की थी। साथ ही ही उन्हें एक चिट्टी भी लिखी थी। यह चिट्ठी भी विजिलेंस को सौंप दी गई है। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा विजिलेंस ने ठेकेदार की ओर से दिए गए बयान को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। क्योंकि जब ठेकेदार कुछ साल पहले गिरफ्तार किया गया था तो उसने अदालत में भी अधिकारियों और मंत्रियों के नाम बोल दिए थे।

राजनेताओं पर भी कसा जाएगा शिकंजा
विजिलेंस ब्यूरो अब इस घोटाले में राज नेताओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। जल्द ही शिअद नेता व पूर्व सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और जनमेजा सिंह सेखों को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी। विजिलेंस ने पूछताछ की सारी तैयारी कर ली है। जल्द ही उन्हें सर्कुलर जारी करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed