फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five hindu leaders murder in punjab in last two years, report

दो साल और पंजाब में पांच हिन्दू नेताओं का कत्ल, जानिए कब-क्या और कैसे हुआ?

Tue, 31 Oct 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 31 Oct 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
five hindu leaders murder in punjab in last two years, report
हिन्दू नेताओं का कत्ल
पंजाब में अपराधी इतने बेखौफ हैं कि दो साल में पांच हिन्दू नेताओं का दिनदिहाड़े कत्ल कर दिया जाता है और हत्यारों का सुराग तक नहीं लगा।
विज्ञापन


6 अगस्त 2016 में जालंधर में संघ नेता जगदीश गगनेजा पर दो बाइक सवार युवकों ने गोलियां बरसाईं थी। इसके 47 दिन बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है।

14 जनवरी 2017 को हिंदू नेता अमित शर्मा की जगरांव पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।

आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की 17 अक्तूबर 2017 को उनके घर के बाहर बाइक सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। इस मामले में अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन


खन्ना के ललहेड़ी रोड चौक पर 23 अप्रैल 2017 को शिवसेना पंजाब के खन्ना हलका प्रधान दुर्गा गुप्ता की बाइक सवार हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी पुलिस कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं हत्या, हिन्दू नेता विपन शर्मा को मारी 15 गोलियां

five hindu leaders murder in punjab in last two years, report
Hindu leader shot dead in Amritsar
30 अक्तूबर 2017 को पंजाब के अमृतार में सोमवार दोपहर करीब चार बजे हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या कर दी गई। विपन को करीब 15 गोलियां मारी गईं। वारदात तब अंजाम दी गई, विपन शर्मा बटाला रोड स्थित मेन बाजार से एक बैठक करके अपने घर प्रीत नगर (भारत नगर) की तरफ पैदल जा रहे थे। दो सिख नौजवानों ने उन पर गोलियां बरसाईं।

पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव बताते हैं कि सीसीटीवी में चार आरोपी दिख रहे हैं। चारों युवक बाइक पर आते हैं। दो युवक गली के अंदर चले जाते हैं। बाकी दोनों युवक बाइक स्टार्ट रखते हैं। विपन को देखते ही दोनों युवक गोलियां बरसाते हैं। वहीं विपन का साथी युवक भाग जाता है। विपन नीचे गिर जाते हैं और दोनों हमलावर उन पर नजदीक से गोलियां दागते हैं।

एक हत्यारे के चेहरे से हटा कपड़ा
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विपन के दम तोड़ते ही दोनों युवक पिस्टल लहराते हुए बाइक पर बैठकर चले जाते हैं। चारों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, लेकिन हमले के दौरान एक युवक के चेहरे से कपड़ा हट गया था। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed